Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
Chanakya Niti: इन लोगों से कभी न करें झगड़ा-फसाद, होगा आपका ही नुकसान
चाणक्य अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, कूटनीति और राजनीति में गहरा ज्ञान रखने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी नीतियों के माध्यम से समाज के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया है।
हालांकि उनके द्वारा बताई जीवन के उद्धार के लिए नीतियां थोड़ी कठिन हैं, लेकिन उनका पालन करके व्यक्ति जीवन की हर समस्या से निजात पा सकता है और सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकता है।

चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति के माध्यम से मानव जाति के कल्याण के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। आचार्य चाणक्य कुछ ऐसी नीतियां बताते हैं जिनके पालन से जीवन में सफ़ल हुआ जा सकता है। वे बताते हैं कि जीवन में किन लोगों से करीबी और किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
सभी के साथ करें अच्छा व्यवहार
नीति शास्त्र में चाणक्य बताते हैं कि एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपने अच्छे और बुरे का सही ज्ञान होता है। वह अपने उज्जवल भविष्य के लिए अध्ययन करता है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। लक्ष्य प्राप्ति की राह को आसान बनाने के लिए चाणक्य कहते हैं कि आपको सभी के साथ मधुर व्यवहार रखना चाहिए और अपनी वाणी से किसी को दुःख नहीं पहुंचाना चाहिए।
परिवार के सदस्य
चाणक्य नीति में आचार्य कहते हैं कि आपको कभी भी अपने परिवार के सदस्यों से बहस नहीं करनी चाहिए। जब आप बुरे समय का सामना करते हैं या कुछ मदद की जरूरत होती है तो आपके परिवार के सदस्यों के अलावा कोई भी आपकी मदद नहीं करता है। वे आगे कहते हैं कि अपनों से झगड़ने के बाद व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता है।
मूर्खों से बनाए रखें दूरी
चाणक्य कहते हैं कि अगर व्यक्ति कम बुद्धिमान है या उसका दिमाग दूसरों की तरह काम नहीं करता है तो ऐसे व्यक्ति से कभी भी झगड़ा न करें। ऐसे लोगों से बहस करना या लड़ाई-झगड़ा करना सिर्फ अपने समय की बर्बादी है। मूर्ख व्यक्ति किसी की नहीं सुनता और हमेशा अपनी ही बात कहता और करता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
लक्ष्यों को बीच में ना छोड़ें
चाणक्य के अनुसार बहुत से लोग जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। जब कोई कठिन परिस्थिति आती है तो अपने लक्ष्य को बीच में ही छोड़ देते हैं। वे कठिनाइयों के डर से लक्ष्य को छोड़ देते हैं। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों को जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications