Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Chanakya Niti: शादीशुदा मर्दों को नहीं करना चाहिए ये काम, हंसता-खेलता दांपत्य जीवन हो सकता है बर्बाद
महान अर्थशास्त्री और ज्ञानी आचार्य चाणक्य द्वारा दिए गए सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य के नीति शास्त्र में काम, दोस्ती, वैवाहिक जीवन, धन और स्त्री से जुड़ी कई बातों का जिक्र है।
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, उन्नति, विवाह, मित्रता, शत्रुता, व्यवसाय आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान का भी मार्ग बताया है। उन्होंने वैवाहिक संबंधों के बारे में विस्तार से सुझाव दिए।

चाणक्य ने शादी के बाद महिलाओं और पुरुषों के जीवन में आए बदलाव के बारे में भी बताया है। चाणक्य ने कहा है कि विवाहित पुरुष को अपनी कल्पनाओं से मुक्त होकर वास्तविकता के आधार पर निर्णय लेना चाहिए।
वह बताते हैं कि दोनों की जिंदगी में खुशियां कैसे आएंगी और इसके लिए किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने विवाहित पुरुषों के लिए कुछ सुझाव दिए जिनका पालन करके वे अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी रख सकते हैं।
अनादर न दिखाएं
चाणक्य अपने न्याय शास्त्र में कहते हैं कि पुरुषों के लिए जिस तरह महिलाओं को समझना मुश्किल होता है उसी तरह महिलाओं के लिए भी पुरुषों को समझना मुश्किल होता है। पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। पत्नी का सम्मान करने वाले पति के घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।
दूसरों की सुंदरता से ना हों आकर्षित
पुरुष हमेशा बाहरी चीजों की ओर आकर्षित होते हैं। सौंदर्य उन्हें आकर्षित करता है और उनके मन को विचलित करता है। यही कारण है कि पुरुष स्त्री को एक वस्तु के रूप में देखता है। लेकिन यही व्यवहार उनकी शादी में त्रुटि और विनाश का कारण बनता है। पुरुषों को आंतरिक सुंदरता को महत्व देना चाहिए न कि बाहरी सुंदरता को। साथ ही किसी अन्य स्त्री की सुन्दरता के प्रति आकर्षित होने से बचना चाहिए। ऐसे पुरुषों को जीवन में हमेशा मानसिक शांति मिलती है और पत्नी का विश्वास बना रहता है।
सुंदरता को ज्यादा महत्व न दें
एक पुरुष हमेशा एक सुंदर और विनम्र पत्नी चाहता है। लेकिन वह कभी खुद को जज नहीं करते हैं। सुन्दर पत्नी पाकर पुरुष समाज के सामने उसका इज़हार करते हैं और अपने को ऊँचा समझते हैं। लेकिन जहां तक शादी की बात है तो ऐसा करना गलत है। पत्नी डींग मारने की चीज नहीं है। पत्नी की सुंदरता से ज्यादा उसके मन की सुंदरता पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने वाले पुरुष का उसकी पत्नी और समाज सदैव सम्मान करता है। अपनी पत्नी की केवल सुन्दरता की ही नहीं बल्कि अन्य विशेषताओं और योग्यताओं की भी प्रशंसा करें।
ना करें अपमान
अगर आप अपनी पत्नी का अपमान करते हैं, तो बाद में आपको खुद पर पछतावा होगा। आपके छोटे-छोटे ख्यालों की वजह से आपके परिवार की खुशियां ही खत्म हो जाती हैं। इस तरह की सोच वाले पुरुष घर या बाहर अपने जीवन में सुखी नहीं रहते हैं। इसलिए कभी भी अपनी पत्नी का अपमान न करें और न ही उसकी तुलना दूसरी महिलाओं से करें। वैवाहिक जीवन की सफलता एक दूसरे के सम्मान पर टिकी रहती है।
चरित्र की करें प्रशंसा
किसी व्यक्ति की उसके सौंदर्य के लिए नहीं, बल्कि उसके चरित्र और कर्त्तव्यपरायणता के लिए प्रशंसा की जानी चाहिए। कोई भी पत्नी अपने पति से सम्मान और प्रशंसा चाहती है। चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों को अपनी पत्नी की बुराई करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना उनकी कमजोरी को दर्शाता है। इस तरह की आदत कुछ ही समय में आपकी शादी को बर्बाद करना शुरू कर देगी। पत्नी की चारित्रिक विशेषताओं की तारीफ़ की जानी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
