Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Chanakya Niti: इन लोगों से मदद मांगकर न करें खुद का नुकसान, दुश्मन से भी ज्यादा कर देंगे बुरा हाल
आचार्य चाणक्य को विश्व के सबसे अधिक बुद्धिमानी और ज्ञानी लोगों में शुमार किया जाता है। मानव जीवन के सम्बन्ध में सुझाई गई उनकी नीतियां आज भी कई लोगों का मार्गदर्शन करती हैं।
उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर नीतियों को सुझाया। चाणक्य ने ऐसे लोगों और ऐसी परिस्थितियों के बारे में भी बताया जिनसे व्यक्ति को कोसों दूर रहने की जरूरत होती है। जानते हैं कौन हैं वे लोग जो दुश्मन से भी अधिक खतरनाक होते है-

क्रोधी लोगों से बनाकर रखें दूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो क्रोधी स्वभाव के होते हैं। क्रोधी व्यक्तियों से किसी प्रकार की सहायता मांगना खतरे से खाली नहीं रहता है। वे किसी दिन क्रोध में उस दी गई सहायता के लिए आपको बुरा भला भी सुना सकते हैं। हालांकि ऐसे स्वभाव के लोगों के साथ दुश्मनी करनी भी ठीक नहीं होती है। चाणक्य सलाह देते हैं कि क्रोधी व्यक्तियों की सहायता लेने से बचें।
स्वार्थी लोगों से ना मांगे मदद
जो लोग हमेशा स्वयं का पहले सोचते हैं, ऐसे स्वार्थी लोगों से भी व्यक्ति को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाणक्य बताते हैं कि स्वार्थी लोग आपके हित का नहीं सोचते और उनसे मदद मांगना स्वयं का नुकसान कराना होता है।
स्वार्थी लोग आपके शुभ चिन्तक होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वे कभी भी आपका भला नहीं चाहते हैं। वे आपके काम बिगड़ने का मौका ढूंढते है इसलिए इनसे बचकर रहना चाहिए। इनसे मदद मांगना आपने नुकसान कराने के समान है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
