Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Chanakya Niti: छोटी छोटी बातों पर रोने वाली महिला पति के लिए होती है भाग्यशाली, जानें वजह
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी कई बातें कही हैं। चाणक्य नीति में उन्होंने निजी जीवन, काम, व्यापार, रिश्ते, दोस्ती और दुश्मन जैसे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं।
आजकल लोगों के पास इन सब पहलुओं पर बात करने के समय भले ही न हो लेकिन यही बातें इंसान को सही और गलत का फर्क बताती हैं। चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। विभिन्न विषयों पर गहन ज्ञान के कारण उन्हें कौटिल्य भी कहा जाता है।

चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं। चाणक्य के अनुसार महिलाओं को बेहद नाजुक माना जाता है। महिलाओं का दिल बहुत कोमल होता है और वो हर छोटी बात पर इमोशनल हो जाती हैं। अक्सर उनके आसपास के लोग उनकी इस आदत की वजह से परेशान हो जाते हैं। लेकिन चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों के रोने से आपके घर में समृद्धि आएगी।
रोने वाली महिलाओं का करें सम्मान
चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया है। चाणक्य ने कहा है कि रोती हुई महिला को बहुत सम्मान देना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो लोग बहुत भावुक महिलाओं से शादी करते हैं वे अन्य लोगों की तुलना में भाग्यशाली होते हैं। महिलाओं के रोने की आदत पारिवारिक सुख-शांति के लिए अच्छी होती है। इसके पीछे का कारण चाणक्य नीति में बताया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसी महिलाओं का खूब सम्मान किया जाना चाहिए।
छोटी-छोटी बातों पर रोने वाली स्त्रियों का स्वभाव
चाणक्य के अनुसार हर बात पर रोने वाली महिलाएं वास्तव में अपने पति और परिवार से दूर नहीं रहना चाहतीं हैं। साथ ही ऐसी महिलाएं परिवार को हमेशा जोड़े रखना चाहती हैं। ये पारिवारिक राजनीति में फंसने के बजाय अपने परिवार को साथ रखने में विश्वास रखती हैं।

ऐसी महिलाएं कोमल हृदय की होती हैं
चाणक्य के अनुसार रोने वाली महिलाओं में गुस्सा या किसी तरह का तनाव नहीं होता है। यह सब आँसुओं के माध्यम से बाहर आ जाता है। छोटी-छोटी बातों पर भी रो देने वाली महिलाएं बहुत ही कोमल हृदय की होती हैं। ये सबकी गलती भूल जाती हैं और सामने वाले को तुरंत माफ कर देती हैं। ऐसी महिलाएं ज्यादा देर तक किसी बात को दिमाग में रखकर नहीं बैठती हैं। ऐसी स्त्रियां पति और परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं।
परिवार को करती हैं बहुत प्यार
जो महिलाएं बिना कुछ गलत किए भी रोना शुरू कर देती हैं, उनके अंदर अपने परिवार के लिए असीम प्रेम होता है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। ये महिलाएं अपने इसी गुण के कारण परिवार को जोड़े रखती हैं।

समझती हैं दूसरों की भावनाएं
चाणक्य नीति के अनुसार मामूली बातों पर रोने वाली महिलाएं हमेशा सहानुभूति रखने वाली होती हैं। चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों के रोने से कई तरह के गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं और रोने से मन शांत हो जाता है।
चाणक्य के अनुसार रोने से व्यक्ति का तनाव समाप्त हो जाता है। महिलाओं के रोने से उनके अंदर का सारा तनाव और गुस्सा दूर हो जाता है। ऐसे लोग किसी भी बात को दिमाग में नहीं रखते हैं और दूसरों को बहुत जल्दी माफ कर देती हैं। ऐसी स्त्रियां दूसरों की भावनाओं की कदर करती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
