Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chanakya Niti: कामयाबी के लिए सिर्फ मेहनत नहीं, इन तीन चीजों की होती है जरूरत
आचार्य चाणक्य ने जीवन के कई पहलुओं पर अपने विचार रखें। उन्होंने मौर्य शासन के संचालन में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी अपने विचार साझा किये। वे जीवन में सफ़ल होने के संबंध में भी कई नीतियां सुझाते हैं।
उनके द्वारा बताई गई नीतियां आज के समय पर भी प्रासंगिक लगती हैं। अपने व्यापार, अपनी नौकरी, कार्य स्थल, समाज आदि की सफलता के लिए हम आचार्य चाणक्य की इन बातों का पालन कर सकते हैं। जानते हैं अपने कार्य में सफ़ल होने के लिए चाणक्य द्वारा बताई गई तीन बेहद ज़रूरी बातें -

मज़बूत इच्छा शक्ति रखें
जीवन में किसी भी कार्य या लक्ष्य में सफलता हासिल करने के लिए अपनी इच्छा शक्ति को मज़बूत रखने की आवश्यकता होती है। निरंतर मेहनत और लक्ष्य की राह पर टिके रहने के लिए यह ज़रूरी होता है कि आप दृढ़ शक्ति को बनाये रखें। इच्छा शक्ति से ही कोई काम बन पाता है, और मज़बूत इच्छा शक्ति ही सफलता दिला सकती है।
आत्मविश्वास बरकरार रखें
आचार्य चाणक्य के अनुसार निरंतर मेहनत के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मविश्वास रखने की भी ज़रूरत होती है। आत्मविश्वास होने से व्यक्ति अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने लगता है, जिससे अंततः वह सफलता प्राप्त कर सकता है।
हारा हुआ मन ना रखें
प्रचलित कहावत है कि "मन के हारे हार है, मन के जीते जीत"। अर्थात यदि व्यक्ति अपने मन और दिमाग में पहले ही हार मान लेता है तो चाहकर भी उसे जीत नहीं मिल सकती है। यदि वह अपना व्यवहार और मन जीत की ओर ही लगाए, तब उसकी सफलता पक्की होती है। आचार्य चाणक्य का सुझाव है कि व्यक्ति को सफलता के प्रति आशावादी रवैया रखना चाहिए। मन में निराशावादी या नकारात्मक भाव रखने से कभी सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications