Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Chanakya Niti: सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो ऐसे करें दिन की शुरुआत
महान आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के सबसे प्रबुद्ध और ज्ञानी विद्वान् थे। उन्होंने मानव जीवन के हर छोटे बड़े आयाम के बारे में लिखा। उनके द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति के सिद्धांतों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकता है।
चाणक्य जीवन में सफलता प्राप्त करने के सम्बन्ध में विस्तार से लिखते है। उनके अनुसार अपने समय की कद्र करने वाला व्यक्ति ही सफलता प्राप्त कर सकता है।

व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत कैसे करता है उस पर पूरा दिन निर्भर करता है। हर किसी को अपने दिन की शुरुआत के बारे में सावधान रहना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार दिन की शुरुआत करते समय आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर आप आसानी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। पेश हैं चाणक्य की कही कुछ ऐसी ही बातें -
रोज जल्दी उठें
रात को देर से सोना और सुबह देर से उठना आपकी सेहत और करियर के लिए बेहद हानिकारक है। चाणक्य कहते हैं कि जल्दी सोना और जल्दी उठना सफलता की पहली सीढ़ी है। सुबह जल्दी उठना आपके काम को समय पर पूरा करने में मदद करता है। यह आपके स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। आपको खुद पर खर्च करने का समय मिलता है और मानसिक शांति मिलती है।
दिन की योजना बनाएं
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सुबह उठकर अपने दिन की योजना बनानी चाहिए। जो व्यक्ति पूरे दिन के लिए कार्य योजना बनाता है उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं आती है। इससे समय की बर्बादी नहीं होगी और सभी काम समय पर पूरे होंगे। इसलिए सुबह उठते ही इस बात की योजना पहले से तैयार कर लें कि आप उस दिन क्या करना चाहते हैं।
अपने समय का सदुपयोग करें
समय बहुत कीमती है इसलिए इसका सदुपयोग करें। यदि आप प्रसिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो समय सारिणी का ठीक से पालन करें। चाणक्य नीति कहते हैं कि जो लोग समय की कद्र नहीं करते उन्हें सफलता नहीं मिलती। ऐसे लोगों के लिए सफलता केवल एक सपना बनकर रह जाती है। समय कभी मुड़कर वापस नहीं आएगा। इसलिए अपने समय का सदुपयोग करें।
अपनी सेहत का ख्याल
चाणक्य कहते हैं कि सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हैं तो बीमारियां आपको घेर लेती हैं। किसी व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योग्यता ही काफी नहीं है, शरीर का स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। जब आपका शरीर स्वस्थ होता है तो आपको हर काम करने का मन करता है। आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। इसलिए रोज जल्दी उठें और अपने शरीर को स्वस्थ रखने का ध्यान रखें। शरीर में ऊर्जा ठीक से काम करे तो ही कोई लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के लिए सुबह सुबह अच्छा नाश्ता व फल खाएं।

सुबह करें योग
भारत में योग का इतिहास वर्षों पुराना है। योग न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, बल्कि मन की शान्ति के लिए भी आवश्यक होता है। सुबह सुबह अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। चाणक्य भी योग की महत्वता समझता थे, इसलिए उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए योग को आवश्यक बताया।
उद्देश्य की भावना
किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को स्वयं में दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करना बहुत आवश्यक होता है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए आपके अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। अपने लक्ष्य को लेकर आपकी नीयत अगर आपके भीतर मजबूत है तो ही वह पूरी हो सकती है। इसलिए आपको अपने इरादे हमेशा मजबूत रखने चाहिए। अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति से करनी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
