Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Chanakya Niti: जिंदगी के हर मोड़ पर मिले हैं धोखे, इस तरह करें अच्छे और बुरे इंसान की पहचान
महान आचार्य, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ चाणक्य ने मानव जीवन के कल्याण के लिए कई ज़रूरी बातें बताई। उन्होंने जीवन को सफ़ल बनाने, जीवन को बेहतर बनाने, और जीवन को सुरक्षित तथा सरल बनाने के लिए कई कारगर नीतियां साझा की।
वे बताते हैं कि मनुष्य को सही गलत की पहचान करना बहुत महत्वपूर्ण होता है, और जीवन में कष्टों और मुसीबतों से बचे रहने के लिए अच्छे और बुरे इंसानों की भी पहचान करना बहुत ज़रूरी होता है। इस पहचान से व्यक्ति धोखों से भी बचता है। लेकिन कई लोगों के लिए यह पहचान करना मुश्किल भरा होता है। चाणक्य ने जीवन में अच्छे और बुरे व्यक्तियों की पहचान के लिए कुछ सुझाव देते हैं -

व्यक्ति के कर्मों की करें परख
चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों के ज़रिये की जा सकती है। किसी भी व्यक्ति के कर्मों की परख हम उसके द्वारा किये गये मदद कार्यों, दान पुण्य के कार्यों और सच्चे मन से की गई सेवाओं को देखकर कर सकते हैं। अच्छे कर्मों का मतलब होता है, वह व्यक्ति भी मन से अच्छा होगा। वहीं मन की बुराई जल्द ही कर्मों में भी दिखाई देने लगती है।
मानवता की भावना
जो लोग भावनात्मक रूप से मानवीय या हमदर्द होते हैं वे अच्छे मन के माने जाते हैं। वहीं जिस इंसान में मानवता की भावना नहीं होती, वह किसी का भी भला नहीं सोच सकता है। ऐसा व्यक्ति आपके लिए भी अच्छा साबित नहीं हो सकता है।
आदतें
किसी व्यक्ति की आदतें ही उस व्यक्ति की पहचान बनाती हैं। संस्कारी व अच्छी आदतों का व्यक्ति मन का भी अच्छा होता है। वहीं नशे, झूठ बोलने, आलसी, या बड़ों का अनादर करने की आदत वाला व्यक्ति मन से कभी अच्छा नहीं हो सकता और ऐसी संगत आपके लिए घातक साबित हो सकती है।
चरित्र
किसी का चरित्र भी उस व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है। कुटिल, अत्यधिक चतुर या स्वार्थी चरित्र का व्यक्ति अच्छा इंसान नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति से दूर रहना ही बेहतर होता है। यह न केवल आपको बल्कि आपकी छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
