Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Chanakya Niti: पत्नी को खुश करने के लिए पति करें बस ये काम, दाम्पत्य जीवन रहेगा खुशहाल
चाणक्य महज़ एक अर्थशास्त्री नहीं बल्कि इतिहास के सबसे प्रबुद्ध ज्ञानियों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभवों को अपनी रचना चाणक्य नीति में साझा किया।
चाणक्य ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने मौर्य शासन की नींव रखी। उन्होंने मानव जीवन के हर पहलु के बारे में विस्तार से लिखा और दूसरों को अच्छे जीवन जीने के लिए नीतियां और सुझाव दिए।

दाम्पत्य जीवन के बारे में भी उन्होंने काफी लिखा। उनके अनुसार पति पत्नी विवाह के दो ऐसे स्तम्भ होते हैं जिनके ऊपर ही पूरे विवाह और परिवार की नींव टिकी होती है। सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए सुझाव देते हुए वे कहते हैं कि पति को अपनी पत्नी की सभी ज़रूरतों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए जिससे वह खुश रह सके। चाणक्य के अनुसार पति को किन बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए जानते हैं आगे -
सम्मान देना
चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कहा है कि जो लोग अपनी पत्नी या प्रेमिका के साथ हमेशा सम्मान से पेश आएंगे उनके रिश्ते बहुत मजबूत होंगे। ऐसे व्यक्ति को बदले में सम्मान मिलता है। इनकी लव लाइफ हमेशा खुशहाल रहेगी। पत्नी अपना सम्मान देखकर प्रसन्न रहती है।
ईमानदारी
चाणक्य नीति के अनुसार रिश्ते में ईमानदार होना बेहद जरूरी है। जो लोग अपने पार्टनर के साथ ईमानदार होते हैं उनका रिश्ता कभी नहीं टूटता। ऐसे लोगों के पार्टनर इन पर हमेशा भरोसा करते हैं। अगर आप अपने प्रेम जीवन या वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो अपनी पत्नी के साथ हमेशा ईमानदारी बरतें।
भौतिक सुख दें
चाणक्य नीति के अनुसार सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शारीरिक और भावनात्मक सुख बहुत जरूरी है। इसके साथ ही शारीरिक संतुष्टि भी वैवाहिक जीवन में खुशियों का राज है। इसलिए आपको अपने पार्टनर की भावनात्मक और शारीरिक खुशी पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही समय समय पर आर्थिक और भौतिक वस्तुओं का भी सुख दें, क्योंकि आम जीवन आखिर इन्हीं सुखों से चलता है।
सुरक्षा प्रदान करें
चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी या प्रेमिका को सुरक्षित रखेगा तो उसका जीवन बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि एक पत्नी हमेशा अपने पति में एक पिता को ही देखती है। उसे विश्वास होता है कि वह उसकी रक्षा करेगा। पत्नी को आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक तौर पर सुरक्षित महसूस कराएं और हर विपरीत परिस्थिति में उसका साथ दें।
एक दूसरे की जरूरतों को समझें
चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को केवल साथी ही नहीं बल्कि मित्र के रूप में भी रहना चाहिए। अच्छे दोस्त वही होते हैं जो अच्छे और बुरे समय में एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। एक दूसरे की जरूरतों को समझें। ऐसा करने से निश्चित रूप से पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत होता है।
प्रतिस्पर्धा ना करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को एक-दूसरे का पूरक होना चाहिए, प्रतिद्वंद्वी नहीं। पति-पत्नी को गाड़ी के दो पहिये माना जाता है। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए पति-पत्नी को एक टीम के रूप में कार्य करना चाहिए न कि प्रतिस्पर्धियों के रूप में।
धैर्य
आचार्य अपनी नीति शास्त्र में कहते हैं कि अगर कोई सफल वैवाहिक जीवन चाहता है तो पति और पत्नी दोनों को धैर्य रखना जरूरी है। जीवन में चाहे कुछ भी हो जाए पति-पत्नी को धैर्य रखना बहुत जरूरी है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने वाले पति-पत्नी ही जीवन में उन्नति कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
