Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Chanakya Niti: ऐसे धन के होते हुए भी कंगाल हो जाता व्यक्ति, जरूर करें ये एक काम
आचार्य चाणक्य विश्व के महान अर्थशास्त्रियों में से एक रहे हैं। उन्होंने देश की अर्थव्यस्था के साथ साथ घर की आर्थिक व्यवस्था और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को ठीक बनाने हेतु भी कई सुझाव दिए।
वे आय के तरीकों, खर्च की समझदारी, बचत के उपाय और धन के समुचित निवेश की बारीकियों को समझाते हैं और इनसे संबंधित कारगर नीतियां बताते हैं। चाणक्य ने व्यक्ति को धन के मामले में कैसी सतर्कता बरतनी चाहिए उसके विषय में भी विस्तार से बताया है:

उपार्जितानां वित्तानां त्याग एव हि रक्षणाम्।
तडागोदरसंस्थानां परीस्रव इवाम्भसाम्।।
धन को करें समझदारी से व्यय
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने धन का सदुपयोग करते रहना चाहिए। उनके अनुसार व्यक्ति को कमाए गए धन को सही से खर्च और बचत करना आना चाहिए। ऐसा धन भी किसी काम का नहीं होता जो आपकी ज़रूरत के समय आपके काम न आए। धन का सही व्यय बहुत ज़रुरी होता है। इस व्यय में दान की अहम भूमिका हो सकती है। दान करना धन के खर्च करने का अच्छा तरीका है।

धन की सही बचत
यह ज़रूरी होता है कि हम सारा का सारा धन खर्च ना करके, थोड़ा हिस्सा बचत भी करें। बचत किया गया पैसा मुश्किल के समय में सहायक होता है और मुश्किल से उबरने में सहायता करता है।
धन पर ना करें अहंकार
अपने कमाए गये धन पर कभी भी अहंकार ना करें। चाणक्य के अनुसार धन के प्रति अत्याधिक मोह या अहंकार नहीं करना चाहिए। धन का मोह व्यक्ति को गलत रास्ते पर धकेल देता है। वहीं धन पर अहंकार व्यक्ति को भ्रम की स्थिति में डाल देती है जो व्यक्ति को गर्त में ले जाती है।

गलत रास्ते को कदापि न अपनाएं
चाणक्य के अनुसार धन हमेशा सही तरीकों से ही कमाया जाना चाहिए। गलत तरीकों से कमाया जाने वाला धन ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है और कुछ ही दिनों में नष्ट हो जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications