Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Chanakya Niti: मौर्य शासन को अर्श पर ले जाने वाले चाणक्य से जानें खुद को बुरे वक्त के लिए कैसे करें तैयार
चाणक्य एक महान दार्शनिक थे। चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में, वह भारत की अर्थव्यवस्था और राजनीति को एक नई ऊंचाई पर ले गए। चाणक्य सबसे महान राजनीतिक और आर्थिक सलाहकारों में से एक रहे।
चाणक्य काल को स्वर्ण युग भी कहा जाता है। उनकी बातें और सलाह आज भी प्रासंगिक हैं। यदि आप चाणक्य के सिद्धांतों का पालन करते हैं तो आपका जीवन आसान और सरल हो जाएगा और आप सफलता की ओर बढ़ने लगेंगे।

उनके दर्शन में कुछ ऐसी चीजें हैं जो बुरे समय में मदद करती हैं। उनका कहना है कि जीवन में हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। बुरे समय के लिए खुद को कैसे तैयार करें, इस बारे में चाणक्य का क्या कहना है, यहां जानिए-
डर पर पाएं काबू
डर एक ऐसी चीज है जो हमें कमजोर बनाती है और फिर धीरे-धीरे हमारे जीवन पर हावी हो जाती है। एक आत्मविश्वासी व्यक्ति बुरी परिस्थितियों को अच्छी तरह से संभाल सकता है, लेकिन एक डरपोक व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाता है। एक भयभीत व्यक्ति न तो स्वयं को बचा सकता है और न ही किसी कठिन परिस्थिति को नियंत्रित कर सकता है। स्थिति से लड़ने से पहले आपको डर से लड़ना होगा। चाणक्य कहते हैं- भय आपके पास आता है, एक योद्धा की तरह आप पर हमला करता है और फिर यह आपको मार डालता है।
वर्तमान में जीना सीखें
असफलता एक बुरा दौर है। ऐसे समय में आप निराश होंगे और आप दूसरों का सामना नहीं कर पाएंगे। व्यक्ति को अपने अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए और हमेशा असफलताओं से बाहर आने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही भविष्य के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करने के लिए कहा है। केवल वर्तमान में जिएं और अपने भविष्य को स्वयं संवारें।
यदि स्थिति आपके पक्ष में नहीं है तो आपको इसे वैसे ही छोड़ देना चाहिए और धैर्यपूर्वक बुरे समय के बीतने का इंतजार करना चाहिए। क्योंकि कुछ भी स्थाई नहीं है। चाणक्य कहते हैं - बीती बातों का पछतावा मत करो, भविष्य की चिंता मत करो, वर्तमान में जियो।
प्रसन्न रहें
जब आप बुरे समय से गुजर रहे होते हैं, तो आपका दुश्मन आप पर हमला करने के लिए सक्रिय होता है और बुरे समय में आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है। ऐसे में आत्मविश्वास ही आपको ताकत देता है और यह दुश्मन को कमजोर कर देता है।
आपकी खुशी उन दुश्मनों के लिए सबसे बड़ा जवाब है जो आपको खुश नहीं देखना चाहते हैं। चाणक्य कहते हैं- आपकी प्रसन्नता ही आपके शत्रुओं का सबसे बड़ा उत्तर है।

खुद को मजबूत दिखाओ
आपकी आंतरिक शक्ति आपको किसी भी कठिन परिस्थिति से उबारती है। आपकी आंतरिक शक्ति आपके शत्रु के आत्मविश्वास को कम कर देती है। यदि आपका शत्रु बलवान है तो आप डर जाएंगे और ऐसे लोगों से दूर ही रहेंगे। वे पहले कमजोर पर हमला करते हैं। ऐसे में आपके लिए सबसे अच्छा कार्य यह है कि आप अंदर से मजबूत बनें। अपने विरोधियों को दिखाएं कि आप कितने बलवान हैं। चाणक्य कहते हैं - भले ही सांप जहरीला न हो लेकिन उसे दिखाना चाहिए कि वह कितना जहरीला और खतरनाक है।
उन लोगों से बचें जिन पर आप भरोसा नहीं कर सकते
आप कई ऐसे लोगों से मिले हैं जो आपके दोस्त बन जाते हैं, जो आपके पास आकर बैठते हैं और आपसे बातें करते हैं। लेकिन आपके बुरे समय में ऐसे लोग कई बार आपकी बातें ध्यान से सुने बिना ही आपको इग्नोर कर देते हैं। ऐसे लोगों से अपनी निजी या जरूरी बातें शेयर करने से बचें। इस तरह के लोग आपकी बातें दूसरों को जाकर बताएंगे। ऐसे लोगों से दूर ही रहने में भलाई है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
