Latest Updates
-
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल
Chanakya Niti: कर रहे हैं ये गलतियां तो करियर-पैसा सब हो जायेगा बर्बाद
आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ चाणक्य नीति में जीवन में सफ़ल होने के लिए कई नीतियों को साझा किया। चाणक्य ने वृहद् विषयों जैसे व्यापार, संबंधों, दाम्पत्य जीवन, सफलता, करियर, सुख-दुःख सभी के बारे में विस्तार से लिखा।
अगर कोई भी व्यक्ति इस ग्रन्थ को पढ़ ले और आचार्य चाणक्य की बताई हुई नीतियों का अपने जीवन में पालन करे तो वे सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में भी बताया जो हमारे जीवन को बर्बाद कर सकती हैं और हमें सफलता से कोसों दूर ले जा सकती हैं। जानते हैं कौन सी वो तीन गलतियां हैं जिससे हर व्यक्ति को दूर रहना चाहिए।
लक्ष्यहीन होकर आगे बढ़ना
हर व्यक्ति के जीवन में लक्ष्य का होना बहुत ज़रूरी होता है। शिक्षा के दौरान एक छात्र, व्यस्क होने पर करियर में, व्यक्ति तभी आगे बढ़ सकता है जब उसके कोई निर्धारित लक्ष्य हों। ये लक्ष्य छोटे या बड़े हो सकते हैं, परन्तु लक्ष्यों का होना जरूरी होता है।
बिना लक्ष्य के व्यक्ति दिशाहीन तरीके से बस अपनी ऊर्जा और समय बेकार करता है। समय रहते तार्किक और प्राप्त किए जा सकने वाले लक्ष्यों को निर्धारित करना चाहिए और उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत भी करनी चाहिए ताकि सफल हो पाएं। बिना लक्ष्यों के रहना जीवन की सबसे बड़ी गलती हो सकती है।

बुरी आदतें
बुरी आदतों की लत किसी के भी जीवन को नष्ट कर सकती है। झूठ बोलना, नशा करना, पैसों का अत्यधिक व्यर्थ व्यय जैसी आदतें घर परिवार के साथ साथ आपका खुद का जीवन बर्बाद कर देती हैं। इसलिए गलती से भी ऐसी आदतों का पालन नहीं करना चाहिए और ना ही बुरी आदत वाले लोगों की संगति में खुद को रखना चाहिए।

दान न करने की गलती
कई बार लोग केवल अंधाधुंध धन अर्जित करने में ही जुटे रहते हैं और अपना जीवन केवल पैसों के इर्द गिर्द ही केन्द्रित कर लेते हैं। जीवन में अपनी ज़रूरत के लिए पैसा कमाना आवश्यक होता है, परन्तु जीवन में समय समय पर ज़रुरतमंदों की भी सहायता करना आपका कर्त्तव्य है।
समाज में कई ऐसे दीन हीन हैं जो अपनी दैनिक ज़रूरतों, यहां तक कि खाने का भी इंतज़ाम नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों की सहायता करने से न केवल आपको उनकी दुआएं और शुभ आशीर्वाद मिलता है बल्कि आत्म संतुष्टि की भी प्राप्ति होती है। दान के कार्य न करने की गलती से आपका धन जल्दी नष्ट भी होने लगता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











