Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Chanakya Niti: महिलाएं मर्दों में ढूंढती हैं ये खास क्वालिटी, पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आप भी जरूर
Chanakya Niti in Hindi: भारतीय इतिहास के मशहूर नाम रहे आचार्य चाणक्य ने समाज, अर्थशास्त्र और राजनीति के संबंधित ज्ञान के विस्तार में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मानव जीवन की छोटी से छोटी चीज़ों के बारे में लिखा।
उन्होंने अपने नीति ग्रन्थ में मानव जीवन में आने वाले सभी सामाजिक और पारिवारिक संबंधों के बारे में भी विस्तार से लिखा। उन्होंने प्रेम और वैवाहिक संबंधों के बारे में कुछ सुझाव और नीतियां साझा की।

वे बताते हैं कि महिलाओं को पुरुषों की कौन सी विशेषताएं पसंद आती हैं। कुछ ख़ास तरह के पुरुष ही महिलाओं को आकर्षित कर पाते हैं। जानते हैं कौन सी हैं वे ख़ास बातें जो आपको भी महिलाओं के पसंद में आपको शामिल कर देगी -
सरल स्वभाव
महिलाओं के जीवन में पहले से ही बहुत तरह की मुश्किलें और जटिल परेशानियां होती हैं। ऐसे में उन्हें ऐसे ही पुरुष पसंद आते हैं जो सरल स्वभाव वाले हों और जो उनकी जिंदगी की मुश्किलों को भी थोड़ा आसान बनाएं। सरल स्वभाव वाले पुरुषों की निर्णय लेने की क्षमता भी बेहद प्रभावशाली होती है।
शानदार व्यक्तित्व
महिलाओं को धनी व्यक्तित्व के पुरुष ही आकर्षक लगते हैं। पुरुषों के गुण, उनके बात करने का लहज़ा, महिलाओं के साथ उनका व्यवहार और अन्य छोटी से छोटी चीज़ें पर भी वे गौर करती हैं। इसलिए चाणक्य सुझाव देते हैं कि पुरुषों को अपने इन पक्षों पर भी ख़ास ध्यान देना चाहिए।
साहस से भरपूर
चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को ऐसे पुरुष अच्छे लगते हैं जिनमें साहस भरपूर होता है। ऐसे पुरुष किसी भी तरह की विपरीत स्थिति में अपने साथी का साथ नहीं छोड़ते और साहसपूर्ण तरीके से अपने प्रेम की रक्षा करते हैं। चाणक्य कहते हैं ऐसे पुरुष महिलाओं को आकर्षक लगते हैं जो उनकी ढाल बनकर खड़े हो।
अहंकार की भावना ना हो
महिलाओं को ऐसे लोग बिलकुल पसंद नहीं आते जो अहंकारी प्रवृति के हो। अहंकार व्यक्ति को स्वार्थी और रिश्तों के प्रति बेरूख बनाता है। ऐसे पुरुष जिनमें अहंकार नहीं होता वे अपने साथी की बेहद लगन से देखभाल करते हैं और उनकी छोटी से छोटी ज़रूरत का ध्यान रखते हैं। इसलिए आकर्षक व्यक्तित्व बनाने के लिए अपने अहंकार को त्यागना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
