Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chanakya Niti: ऐसे गुण वाले मर्द करते हैं महिलाओं के दिलों पर राज, शादी के लिए बनते हैं पहली पसंद
चाणक्य एक महान राजनेता और महान रणनीतिकार थे। उन्होंने मानव जीवन के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा। चाणक्य का नीतिशास्त्र उनकी शिक्षाओं का संग्रह है।
उनके द्वारा दिए गए कई सुझावों और सलाह का पालन किया जाए तो जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी बताई गयी बातें आज भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में कई गहरी व जरूरी बातों का जिक्र किया है।
चाणक्य ने महिलाओं और पुरुषों के बीच संबंध के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पुरुषों में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं और उन गुणों से वह महिलाओं का दिल आसानी से जीत सकते हैं। आइए जानते हैं कि चाणक्य द्वारा बताई गई विशेषताएं कौन सी हैं।

ईमानदारी:
ईमानदारी पहली चीज है जो महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आती है। चाणक्य के अनुसार ईमानदार पुरुष महिलाओं को पसंद आते हैं। आचार्य ने कहा कि वे अपने जीवनसाथी के रूप में ईमानदार लोगों को चाहते हैं। महिलाएं अपने पार्टनर से अच्छा स्वभाव चाहती हैं। आचार्य चाणक्य ने कहा कि पुरुषों में अगर ये गुण हों तो वो महिलाओं को आसानी से आकर्षित कर लेते हैं।
शांत स्वभाव:
गुस्सा करने वाले लोगों को कोई पसंद नहीं करता है। साथ ही चाणक्य ने कहा कि जिन पुरुषों को बात बात पर गुस्सा आ जाता है, उन्हें महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। स्त्रियां उन लोगों को पसंद करती हैं जो शांत रहते हैं। चाणक्य ने कहा कि महिलाएं शांत स्वभाव वाले व्यक्ति को अपना जीवन साथी बनाना चाहती हैं।
अच्छा व्यक्तित्व:
चाणक्य के अनुसार स्त्रियों को ऐसे पुरुष आकर्षित लगते हैं जिनका बर्ताव अच्छा और सौम्य हो। चरित्र और अच्छा व्यक्तित्व हर महिला अपने भावी पार्टनर में ढूंढती है। ऐसे गुण वाले पुरुषों की तरफ महिलाएं आकर्षण महसूस करती हैं।
मेहनती:
मेहनत करने वाला व्यक्ति हर किसी का प्रिय होता है। कड़ी मेहनत के दम पर ही व्यक्ति शीर्ष पर पहुंचता है। चाणक्य के अनुसार महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो परिश्रम करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
