Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chanakya Niti: आपके जीवन में हैं ये 3 लोग तो दुनिया की कोई भी जंग जीत सकते हैं आप, जिंदगी रहेगी खुशहाल
आचार्य चाणक्य एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने भारतीय इतिहास और ज्ञान परंपरा में एक सुनहरा अध्याय जोड़ा। उनके द्वारा अर्थशास्त्र, विदेश नीति और शासन सम्बन्धी नीतियां और सिद्धांत आज के समय में भी पढ़े व पढ़ाये जाते हैं।
उन्होंने अपने नीति ग्रन्थ में मनुष्य जीवन के रोजाना मामलों के बारे में बड़े ही विस्तार से लिखा। उन्होंने इस जीवन को सफ़ल बनाने और आसान करने के बारे में कई नीतियां बताई।

वे बताते हैं कि जीवन में कुछ लोगों का साथ हर तरह की समस्या को आसान बना देता है। जीवन की परेशानियों के समय किसी का साथ होना व्यक्ति को हौसला देता है। चाणक्य नीति में दिए गये एक श्लोक के माध्यम से आचार्य यह बताते हैं कि इन तीन लोगों के होने से जीवन आसान बन जाता है -
संसारतापदग्धानां त्रयो विश्रान्तिहेतवः।
अपत्यं च कलत्रं च सतां सङ्गतिरेव च॥
साथ देने वाली पत्नी
पति पत्नी जीवनभर हर तरह की परेशानियों का सामना साथ रहकर करते हैं। संस्कारी, संवेदनशील और समझदार पत्नी के होने से व्यक्ति हर तरह की मुश्किलें झेल लेता है। पत्नी एक सच्चे जीवनसाथी की तरह संकट के समय साथ रहती है और समाधान ढूंढने में भी मदद करती है।
संतान का साथ
हर मां बाप की यही तमन्ना होती है कि उनकी संतान जीवन के हर मोड़ पर उनका साथ दे। मुसीबत के पलों में ये और भी ज़रूरी हो जाता है कि पूरा परिवार खासकर बच्चे मां बाप का भावनात्मक, आर्थिक और हर तरह से सहयोग करे। आज के युग में कई संतान ऐसी होती हैं जो संकट काल में माता पिता को ही दोषी ठहरा देती हैं। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समस्याओं से ऐसे ही लोग डटे रहते हैं जिनके पास संतान का साथ होता है।
सच्चे मित्र का साथ
मित्रों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। वे बेहद पास से हमारे जीवन को देखते हैं, हमारे उतार-चढ़ाव का हिस्सा बनते हैं और हमारे लिए क्या सही गलत होगा इसको समझते हैं। अच्छे मित्र और उनकी संगत में हम हर तरह के संकट को झेल पाते हैं। इसलिए चाणक्य मित्रों को उन तीनों लोगों में मानते हैं जिनके होने भर से मुश्किलों का कठिन समय थोड़ा आसान बन जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications