Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chanakya Niti: शादीशुदा महिलाओं को कभी नहीं छुपानी चाहिए ये बातें, पता चलने पर हो सकता है अनर्थ
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पति चाहे कितना भी अच्छा या बुरा हो, महिलाओं को अपने परिवार वालों या ससुराल वालों से उसकी बुरी आदतों को छुपाना नहीं चाहिए। अक्सर महिलाएं प्यार और शादी के नाम पर परिवार वालों से अपने पति की बुरी आदतों को छुपाकर रखती हैं। वे पति के अपमान या उसके बुरे चरित्र का उपहास से बचाने के लिए वे पति का नकारात्मक पक्ष सबके सामने नहीं आने देती हैं।
चाणक्य नीति में महान चिन्तक आचार्य चाणक्य ने समाज और परिवार के सम्बन्ध में कई लाभप्रद नीतियां साझा की। उन्होंने बताया कि दाम्पत्य जीवन में पति-पत्नी दोनों को पूरी तरह सच्चा होना चाहिए।

वे बताते हैं कि यदि महिला को विवाह में पति के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो तो उसे अपने परिवार में इसके बारे में बताना चाहिए। ऐसी स्थिति में परिवारवाले, खासकर मायके पक्ष के सदस्य बेटी के भले के लिए ही कदम उठाते हैं। जानते हैं कौन सी वह बुरी आदतें जिसके कारण पत्नी को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है -
झूठ बोलना
चाणक्य नीति के अनुसार, कई महिलाएं अकसर अपने पति की झूठ बोलने की आदत को अपने घर और ससुराल वालों से छुपाती हैं। अगर पत्नी यह बात छुपाएगी तो पति की झूठ बोलने की आदत बढ़ती जाएगी और झूठ बोलने की जरूरत न होने पर भी वह झूठ बोलेंगे। इससे आप दोनों को ही आगे चलकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पति की झूठ बोलने की आदत पर खुलकर बात करें और ससुराल या मायके पक्ष में भी किसी समझदार और बड़े व्यक्ति से इसके बारे में बात करें।
पत्नी पर शक करने की आदत
कभी-कभी शादी के कुछ साल बाद ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं कि पति को अपनी पत्नी पर शक होने लगता है। शक की यह आदत उनके दिमाग को और भी खराब कर देती है। कहा जाता है कि शक एक जानलेवा बीमारी है जिसका इलाज डॉक्टर भी नहीं ढूंढ पाते। महिलाओं को अपने पति की इस बुरी आदत को कभी भी समाज और अपने परिवार से नहीं छिपाना चाहिए। क्योंकि आज के युग में शक की यह आदत बहुत आगे बढ़कर हिंसा तक भी पहुँच जाती है।

गुस्सा
गुस्सा एक मानवीय भावना है, लेकिन अगर किसी को सामान्य से ज्यादा गुस्सा करने की आदत हो तो आपकी जिंदगी बहुत खराब हो जाएगी। चाणक्य ने कहा था कि जीवन में वही सफल हो सकता है जो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखता है। चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं जो सबसे बड़ी गलती करती हैं वह यह है कि प्यार या अन्य कारणों से अपने पति के गुस्से वाले व्यवहार को सहन करना। किसी भी समय ये गुस्सा हिंसा में बदल सकता है और इसके चलते कई महिलाओं को शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। इसलिए पति की अत्याधिक गुस्सा करने की आदत को ससुराल वालों से साझा करें और उनके क्रोध को नियंत्रण में लाने के लिए सबकी सहायता लें।
पति का व्यभिचारी होना
चाणक्य का कहना है कि हर पत्नी को अपने पति पर भरोसा करना चाहिए। लेकिन कभी-कभी कुछ पुरुष अपनी पत्नी का भरोसा तोड़कर दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने लगते हैं।
हालांकि यह आदत पहले तो सामान्य लग सकती है, लेकिन समय के साथ यह पति-पत्नी के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। पत्नियों को कभी भी पति की यह बुरी आदत परिवार वालों से नहीं छुपाना चाहिए। जिस पल पति किसी बाहर की औरत से सम्बन्ध बनाकर अपने विवाह की पवित्रता को खत्म कर देता है उसी पल पत्नी को भी उसके दुराचार का सच परिवार वालों को बता देना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











