Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Chanakya Niti: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही कामयाबी तो तुरंत करें इस चीज का त्याग
महान आचार्य चाणक्य ने अपनी रणनीतियों के बलबूते ही मौर्या शासन को इतना सफ़ल बनाया। उनकी विदेश और राजनीति आज भी लोग गहनता से पढ़ते हैं और समझने का प्रयास करते हैं।
आचार्य चाणक्य ने देश, शासन और समाज के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन के संबंध में भी कुछ ऐसी नीतियां बताई जिनके पालन से व्यक्ति का जीवन बेहतर और सफ़ल हो सकता।

वे अपने ग्रन्थ चाणक्य नीति में व्यक्तिगत जीवन से सम्बन्धित नीतियों को ही साझा करते हैं। वे बताते हैं कि बहुत मेहनत करने के बाद भी अगर आप अपने जीवन में सफ़ल नहीं हो पा रहे हैं तो उनके द्वारा सुझाए कुछ बातों का पालन कर आप सफलता हासिल कर सकते हैं।
जानते हैं कौन से हैं वो सुझाव जिनके पालन से व्यक्ति अपने करियर और अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है -

नकारात्मकता को त्यागें
बार बार असफल होने के करण व्यक्ति नकारात्मक होने लगता है। इससे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर तो प्रभाव पड़ता ही है, परन्तु वह अन्य कार्यों और भावी प्रयासों में भी असफल होने की कगार पर खड़ा हो जाता है। असफलताओं को पीछे छोड़ कर हर नए प्रयास से पहले व्यक्ति को अपने व्यवहार और अपनी सोच में सकारात्मकता लानी चाहिए, तभी उसको सफलता प्राप्त हो सकती है।

आलस्य त्यागें
किसी भी कार्य में असफल होने से व्यक्ति उस काम को ही करना छोड़ देता है। वैसे ही जीवन और करियर में असफल होने के कारण व्यक्ति आलसी बनने लगता है और नये प्रयास करने छोड़ देता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को आलस्य त्याग कर निरंतर प्रयास में लगे रहना चाहिए, तभी उसे सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

नशा त्यागें
चाणक्य के समय काल से ही नशा एक सामाजिक श्राप रहा है। यह ना केवल व्यक्ति का बल्कि उसके पूरे परिवार का जीवन तहस नहस कर देता है। शराब या किसी भी प्रकार के नशे के बाद मनुष्य अपनी एकाग्रता खो देता है, और कोई भी कार्य ठीक प्रकार से नहीं कर पाता है। ऐसी आदत व्यक्ति को कभी किसी कार्य में सफ़ल नहीं बना सकती। इसलिए सबसे पहले शराब और अन्य नशे का त्याग करें, और अपने करियर पर फोकस रखें।

समय की बर्बादी त्यागें
व्यक्ति जब किसी बड़े लक्ष्य के लिए कार्यरत होता है, तब उसका पल-पल बेहद कीमती होता है। कई बार लोग अपना समय गैर ज़रूरी काम और गैर ज़रूरी लोगों पर व्यतीत कर देते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर जीवन में सफ़ल होना है, तो सबसे पहले स्वयं के समय को केवल ज़रूरी कामों पर ही व्यतीत करना सीखें। समय की बर्बादी करना छोड़ने पर ही व्यक्ति सफलता की ओर बढ़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
