Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chanakya Niti: घर की तबाही का कारण बनती हैं ये आदतें, महिलाएं तुरंत कर दें इनका त्याग
महान आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के चरित्र, उसके जीवन और उसकी आदतों के विषय में विस्तार से लिखा।
उन्होंने यह स्पष्ट रूप से बताया कि हमें कौन सी आदतों को स्वीकार करना चाहिए और किन आदतों को तुरंत त्याग देना चाहिए जिससे हम एक सफल और सुखी जीवन व्यतीत कर सकें।

अपने नीति शास्त्र चाणक्य नीति में वे कुछ ऐसी आदतों का ज़िक्र करते हैं जिनको महिलाओं को तुरंत त्याग देना चाहिए जिससे उनका जीवन सुखी रह सके।
आइये जानते हैं कौन सी वह बातें जिनको अपने व्यवहार से हटाकर महिलायें बेहतर जीवन जी सकती हैं:
बीमारियों को छुपाना
मानव इतिहास से ही महिलाओं पर घर के सदस्यों की देख रेख और गृह व्यवस्था संभालने की ज़िम्मेदारी रही है। घर के बच्चों, बुजुर्गों, और अन्य सदस्यों की देख रेख में उनका सारा समय निकल जाता है। पूरे दिन के कार्यों के करण कई बार वे बीमार भी पड़ जाती हैं।
लेकिन उनकी जिम्मेदारियों में कोई बाधा न पड़ जाए इसलिए वे अपनी बीमारियों या तकलीफों का ज़िक्र किसी से नहीं करती हैं। चाणक्य यह सलाह देते हैं कि बीमारी का सही समय पर इलाज आवश्यक होता है, इसलिए महिलाओं को अपने तबियत के बारें में छुपाना नहीं चाहिए।

हर बात को स्वीकारना
महिलायें घर-परिवार का आधार होती हैं। परिवार की सुख शांति के लिए वे सदस्यों और विशेषकर अपने पति की हर बात को स्वीकार करती हैं। कई बार गलत बातों या जिन बातों पर वे असहमत होती हैं, उनपर भी हामी भर देती हैं, ताकि परिवार में किसी भी प्रकार का संघर्ष न हो।
चाणक्य के अनुसार यह अनुसार न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए महिलाओं को अपनी असहमति भी दर्ज करानी चाहिए ताकि पूरे परिवार के हित में फैसले लिए जा सके।

झूठ बोलना
कई महिलाएं धन, अपनी इच्छाओं के बारे में और परिवार में लड़ाइयों को रोकने के लिए झूठ का सहारा लेती हैं। चाणक्य सलाह देते हैं कि झूठ कभी किसी का भला नहीं करता। बल्कि महिलाओं के ये झूठ उनको और उनके परिवार को किसी बड़े संकट में भी डाल सकते हैं। इसलिए महिलाओं को निडरता और दृढ़ता से सदस्यों के सामने सच ही बोलना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications