Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Chanakya Niti: ऐसी शादी टूटने में नहीं लगती देरी, विवाह से पहले जीवनसाथी में जरूर चेक करें ये क्वालिटी
किसी भी व्यक्ति के लिए जीवनसाथी का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। वे किसी भी परिस्थिति में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है।
चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में वैवाहिक जीवन पर अपने विचार साझा किये हैं। चाणक्य ने कहा है कि आपका परिवार आपसे बेहतर जानता है कि आपके लिए सही जीवनसाथी कौन होगा।

शादी हमेशा सोच समझकर करनी चाहिए। इसमें जल्दबाजी न करें, नहीं तो भविष्य में पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आणि तय है। चाणक्य ने कहा है कि जीवनसाथी चुनने से पहले उनके बारे में कुछ बातें जान लेना अच्छा होता है।
धैर्य
हर किसी की परिस्थितियां कभी एक जैसी नहीं रहती हैं। समय के साथ इसमें बदलाव हो सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में आपको और आपके जीवनसाथी को धैर्य रखना बहुत जरूरी है। शादी से पहले ये बात जरूर जांच लें ताकि बाद में कोई पछतावा न हो। धैर्यवान व्यक्ति मुसीबत में आपके साथ खड़ा रहेगा और आपको सही रास्ता दिखाएगा। अगर आपके जीवनसाथी में हैं ये गुण तो आप बड़ी से बड़ी चुनौती को भी आसानी से पार कर सकते हैं। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
भगवान पर विश्वास
चाणक्य ने अपनी चाणक्यनीति में कहा है कि किसी भी व्यक्ति के लिए भगवान पर विश्वास होना बहुत जरूरी है। इसलिए जब आप जीवनसाथी चुनें तो यह पता कर लें कि क्या उन्हें भगवान पर भरोसा है। क्योंकि जो लोग ईश्वर में विश्वास करते हैं वे कभी भी मर्यादा के बिना आचरण नहीं करेंगे। वे अपने परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे।
चाणक्य कहते हैं कि आपको केवल उनके चेहरे को ही नहीं बल्कि उनके मन को भी देखना चाहिए। समय के साथ सुंदरता तो खत्म हो जाती है, लेकिन आंतरिक सुंदरता कभी नहीं जाती। अगर आपके जीवनसाथी में ये गुण है तो वह परिवार को साथ लेकर चलते हैं।

सम्मान करने वाला
चाणक्य कहते हैं कि किसी भी रिश्ते में आपसी सम्मान बहुत जरूरी है। जब बात पति-पत्नी के रिश्ते की हो तो दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। तभी वैवाहिक जीवन सुखी रह सकता है। जीवनसाथी को बड़ों का सम्मान करना चाहिए। तो वे आपके माता-पिता के जीवन को भी खुशहाल बना देंगे।
संयम
संयम और धैर्य वाला व्यक्ति परिवार को सभी कठिन परिस्थितियों से बचा लेता है। मुसीबत के समय ये परिवार के लिए ढाल बनकर खड़े रहते हैं। सुनिश्चित करें कि आप शादी से पहले अपने साथी के धैर्य को समझें।
गुस्सा
आपको शादी से पहले अपने पार्टनर का गुस्सा जरूर चेक करना चाहिए। गुस्सा रिश्तों को तोड़ देता है। गुस्से में इंसान सही और गलत का फर्क भूल जाता है। क्रोधित व्यक्ति भी यही बात अपने जीवनसाथी पर भी लागू करेगा। ऐसे में आपका रिश्ता टूट सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
