Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chandra Grahan 2023: अक्टूबर में लगेगा एक और ग्रहण, भारत में आएगा नजर, देखें तिथि और सूतक काल
Chandra Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब इस साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को वर्ष का आखिरी चन्द्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण सम्बन्धी गतिविधियां ना केवल खगोल विज्ञान बल्कि ज्योतिष शास्त्र के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होती है।
ग्रहण के समय कुछ कार्यों को करने की मनाही हो जाती है और इसके प्रभाव में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता। चन्द्र और सूर्य ग्रहण खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटनाएं होती है।

चन्द्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य की रौशनी को चंद्रमा तक आने से रोक देता है। दरअसल चंद्रमा के पास अपनी कोई रौशनी नहीं होती और वह सूर्य की रौशनी के परावर्तन के कारण ही रात में चमकता है। जब यह रौशनी पृथ्वी के रास्ते में आ जाने से रुक जाती है तब चन्द्र ग्रहण होता है। जानते हैं इस माह में होने वाले चन्द्र ग्रहण की तिथि, समय, सूतक काल और कहाँ से दिखाई देगा उसके बारे में विस्तार से -
चन्द्र ग्रहण 2023 तिथि एवं समय
साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण अक्टूबर माह की 28 और 29 की मध्य रात्रि को लगने जा रहा है। 28 अक्टूबर को रात 11:32 बजे से ग्रहण शुरू होगा और 29 अक्टूबर की सुबह 03:36 बजे तक यह जारी रहेगा। लगभग 4 घंटे तक चन्द्र ग्रहण रहने वाला है।
चन्द्र ग्रहण सूतक काल
सूतक काल प्रारम्भ - 28 अक्टूबर, 02:52 बजे
सूतक काल अंत - 29 अक्टूबर, 02:22 बजे
इन क्षेत्रों से दिखाई देगा चन्द्र ग्रहण
भारत के अलावा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया,यूरोप, अफ्रीका, हिंद महासागर, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, संपूर्ण एशिया, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, दक्षिणी प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने के कारण ही इस बार सूतक काल भी पूरी तरह से मान्य रहेगा। चन्द्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
