Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chandra Grahan 2023: जानें कब लगने वाला है इस साल का पहला चंद्रग्रहण, देखें ग्रहण और सूतक काल का समय
साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण हैं। हाल ही में दुनियाभर में साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण का अनुभव किया गया।
20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। अब जल्द ही इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने वाला है।

इस दिन वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि होगी अर्थात यह ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और ये किन जगहों पर नजर आने वाला है।
चंद्रग्रहण 2023 की तिथि और समय
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।
चंद्र ग्रहण की तिथि: 5 मई 2023, शुक्रवार
समय: रात 8:45 से देर रात 1:00 बजे तक
चंद्रग्रहण का परमग्रास समय: रात 10:53 पर
उपच्छाया की अवधि - 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकण्ड्स
उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण - 0.95
क्या चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल लगेगा?
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। वैसे इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं है।
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा?
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। चांद पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण भारत में तो नजर नहीं आएगा मगर अन्य कई स्थानों पर देखा जा सकेगा। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण कब लगता है ?
जब धरती अपनी धुरी पर चक्कर लगाते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच में आती है तब पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है और इस वजह से कुछ देर के लिए चांद दिखाई नहीं देता है। यही घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
