Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Lunar Eclipse 2023 Live Streaming: आज कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, कैसे कर सकते हैं इसका दीदार?
पूरी दुनिया इस साल 20 अप्रैल को एक दुर्लभ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण की गवाह बनी जो अपने आप में एक विस्मयकारी और अनोखी घटना थी। अब 5 मई को भी एक ऐसी ही विचित्र खगोलीय घटना होगी जिसने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और लोगों को उत्सुक किया हुआ है।
5 मई को रात 08 बजकर 44 मिनट पर पेनुमब्रल चन्द्र ग्रहण शुरू होगा और देर रात 1 बजे इसका समापन होगा। इस वर्ष यह ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा की रात को दिखाई देगा। जानते हैं क्या है पेनुमब्रल चन्द्र ग्रहण और कहां देखा जा सकता है इसका लाइव प्रसारण:

पेनुमब्रल चंद्रग्रहण क्या है? क्या भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण?
5 मई को पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के धुंधले, बाहरी हिस्से से गुजरता है, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है। यह ग्रहण दक्षिण/पूर्वी यूरोप, अधिकांश एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। हालांकि अनुमान के अनुसार इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा।
कब लगेगा साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण?
इस वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को शाम 04 बजकर 24 मिनट पर लगेगा। यह यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, उत्तर/पूर्व दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इस दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत में मौसम साफ रहने पर ही देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण 2023: कब और कैसे देखें उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण
किसी भी नेत्र सुरक्षा उपकरण का उपयोग किए बिना चंद्र ग्रहण को सीधे देखा जा सकता है। हालांकि, टेलीस्कोप या दूरबीन का उपयोग करते समय, आप अपनी आँखों की सुरक्षा के लिए सोलर फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं। भारत में आप चंद्र ग्रहण को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
