Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Chandra Grahan Upay: मेहनत के बाद भी नौकरी में नहीं मिल रहा प्रमोशन, धन प्राप्ति के लिये करें ये अचूक उपाय
चन्द्र और सूर्य ग्रहण खगोल विज्ञान में विस्मयकारी घटना है। इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। 5 मई को पूर्णिमा के दिन ग्रहण भी लगेगा।
हालांकि भारत से यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन फिर भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन ग्रहण संबंधित कुछ ऐसे उपाय किये जा सकते हैं जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

जानते हैं चन्द्र ग्रहण के दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे उपाय जिनके ज़रिये आपके भाग्य की लक्ष्मी जाग जाएंगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे-
कारोबार में करें गोमती चक्र को स्थापित
अगर आपके भी कारोबार में हानि हो रही है और कारोबार में फायदे को लेकर चिंतित हैं तो ये उपाय आपके लिए है। चन्द्र ग्रहण के दिन अपने कारोबार के स्थान पर गोमती चक्र की स्थापना मां लक्ष्मी के पास करें। स्थापना के दिन पीले वस्त्र पहनें। दूध से चक्र को शुद्ध करें, उस पर तिलक लगाएं और कारोबार के स्थान पर छुपाकर स्थापित कर दें। स्थापना के समय माता लक्ष्मी के मंत्र की 16 बार माला जाप करें।
चांदी के टुकड़े के इस उपाय से होगी आर्थिक समृद्धि
ग्रहण के दिन छोटे से चांदी के टुकड़े को गंगाजल से स्वच्छ कर लें और उसे दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही इस उपाय से चन्द्र दोष से भी मुक्ति मिलेगी जो ग्रहण के दिन ज़रूरी होगी।
नौकरी में तरक्की पाने के लिए करें ये उपाय
आज के समय में नौकरी कर रहे लोग प्रमोशन पाने के लिए जद्दोजहद में लगे रहते हैं। चन्द्र ग्रहण वाले दिन कौवों को मीठे चावल खिलाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से नौकरी में पदोन्नति मिलती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। इसके साथ ही गाय को मीठी रोटी खिलाने से भी नौकरी में उन्नति मिलती है।

सफलता प्राप्ति के लिए ताले का करें उपाय
चन्द्र ग्रहण के दिन बाज़ार से एक ताला खरीदें। इस ताले को ग्रहण की पूरी रात चाँद की रोशनी में रखें। अगले दिन इस ताले को किसी मंदिर में दान कर आएं। इस उपाय से ना केवल जीवन में सफलता मिलेगी, साथ ही सफलता के मार्ग में आ रही चुनौतियों से भी छुटकारा मिलता है। मंदिर में ताला देना संभव न हो तो ताले को चाबी से खोलकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
