Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chandra Grahan 2024 Sutak Time: जानें कब तक रहेगा सूतक, इस दौरान किन कामों की है सख्त मनाही
sutak kaal me kya karna chahiye or kya nahi karna chahiye: 2024 में होली का त्यौहार इस साल के पहले चंद्र ग्रहण के साथ एक ही दिन पड़ने जा रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग कई वर्षों बाद बनने जा रहा है। होली का त्यौहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है, ऐसे में इस दिन चन्द्र ग्रहण का लगना और भी विशेष हो जाता है।
होली 2024 का चंद्र ग्रहण: समय और दृश्यता
2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन ही लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार सुबह 10:24 बजे से दोपहर 3:01 बजे तक यानी 4 घंटे 36 मिनट तक चलेगी। हालांकि यह चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का पहला चन्द्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली के देशों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 2024 का सूतक काल
आमतौर पर, सूतक काल चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि होली पर लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल के नियम इस बार मनाया नहीं होंगे। इसका अर्थ है कि इस चन्द्र ग्रहण का होली के त्यौहार और उसके जश्न में कोई भी बाधा नहीं आयेगी।
राशियों पर प्रभाव
यह चंद्र ग्रहण मिथुन, सिंह और मकर राशि के व्यक्तियों के लिए आशाजनक संभावनाएं लेकर आएगा। इन राशि के जातकों को वित्तीय, सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्रों में संभावित लाभ मिल सकता है। इसके विपरीत मेष, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
होलिका दहन और गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां
होली के एक दिन पहले होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 24 मार्च को होलिका दहन की जायेगी। इस के लिए शुभ समय रात 11:12 बजे से 12:07 बजे तक है।
किसी भी ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, जिसमें घर से बाहर निकलने, खाना पकाने या खाने और चाकू या कैंची जैसी तेज वस्तुओं का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। ऐसे में चन्द्र ग्रहण की एक रात पहले गर्भवती महिलाएं होलिका दहन के कार्यक्रम में शामिल ना हो या बहुत सावधानी बरतें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
