Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान आप भी करते हैं भोजन, तो पहले जान लें इसके नकारात्मक प्रभाव
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग रहा है। ऐसे में कई लोगों के यहां चंद्र ग्रहण के दिन कुछ भी खाना या पीना वर्जित होता है। इस दौरान न तो खाना बनाया जाता है और न ही खाया जाता है।
कई लोगों की ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसी किरणें निकलती हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान खाना क्यों नही खाना चाहिए और किन लोगों को खाना खाने की इजाजत होती है। साथ ही ये भी जानने की कोशिश करेंगे कि इस दौरान खाना खाने वाले किन बातों का ध्यान रखें।

जहर के सामान होता है भोजन
ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान खाया गया खाना आपके लिए जहर के सामान होता है। क्योंकि चंद्रमा का चक्र जो 28 दिनों में होता है वह ग्रहण के समय कुछ ही घंटों में घटित हो जाता है। जिस कारण पृथ्वी पर मौजूद कोई भी चीज जल्दी खराबहो सकती है। इसी कारण इस दौरान बनाया या खाए गए भोजन को जहर के सामान माना जाता है और खाने से मना किया जाता है। कई लोगों का ये भी मानना है कि इस दौरान खाना खाने से शरीर की ऊर्जा कम हो सकती है।
ग्रहण में भोजन करना अशुभ
सनातन धर्म में ग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान भोजन करने सख्त मना है। पुराणों के मुताबिक भी अगर आप ग्रहण के समय अगर आप भोजन करते हैं खास कर किसी दूसरे व्यक्ति का तो आपके अब तक के किए सारे पुण्य खत्म यानि नष्ट हो सकते हैं।
इन लोगों को मिली है रियायत
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी व्यक्ति को कुछ भी खाने के लिए मना किया जाता है। लेकिन अगर चंद्र ग्रहण बहुत देर के लिए लगा है तो बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्ति को इसमें रियायत दी गई है। लेकिन उसके भी कुछ नियम तय किए गए हैं, जैसे ग्रहण शुरू होने के तीन घंटे बाद ही वो भोजन कर सकते हैं।
बीमारी का खतरा
शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय बैक्टीरिया बहुत ही तेजी से फैलने लगते हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान किया गया भोजन आपके सेहत केलिए काफी हानिकारक हो जाता है। जिसके कारण आपको कई तरह की बीमारी होने की संभावना बढ़ सकती है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
