Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Chandra Grahan 2023: ग्रहण के समय न बनाएं शारीरिक संबंध, जानें और किन कामों की है मनाही
ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना होती है जिसका प्रभाव सीधे रूप से मनुष्य के भाग्य पर भी पड़ता है। चन्द्र ग्रहण के दौरान चन्द्रमा कमज़ोर रहता है जिस कारण व्यक्ति को अपने व्यवहार का ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत होती है।
वर्ष 2023 का पहला चन्द्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है। यह ग्रहण ख़ास होगा क्योंकि 139 सालों बाद चन्द्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण 5 मई को रात 08:44 पर शुरू होकर देर रात 1 बजे तक चलेगा।

जानते हैं ग्रहण के दिन किन सावधानियों को बरतना है और किन राशियों के जातकों को अधिक सावधान रहने की ज़रूरत है -
इन राशियों पर रहेगा ख़ास प्रभाव
5 मई को ग्रहण की समयावधि तकरीबन 4 घंटे 15 मिनट की रहेगी। चन्द्र ग्रहण की स्थिति तुला राशि में होगी और इसी राशि में चंद्रमा केतु की युति बनेगी। इसके साथ ही ग्रहण लगे चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर पड़ेगी। इस बार के चन्द्र ग्रहण से मेष और तुला राशि के जातकों को संभलकर रहने की ज़रूरत है।
चन्द्र ग्रहण के दौरान करें ये काम
ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान लगाना ही सर्वोत्तम होता है। ग्रहण शुरू होते ही भगवान् का ध्यान लगाते हुए मन्त्रों का जाप शुरू कर दें। इससे ग्रहण की किसी भी प्रकार की नकारात्मकता का प्रभाव नहीं पड़ता।
ग्रहण के खत्म होते ही स्नान करें। स्नान के जल में गंगाजल डाल लें और अगले दिन दान का कार्य करें।
चन्द्र ग्रहण के बाद घर का भी शुद्धिकरण करें। घर के कोने कोने में गंगाजल छिडकें।
ग्रहण के दिन दूसरों की आवश्यकता के अनुसार दान करें। पशु पक्षियों को खाना खिलाएं, गरीबों को भोजन व वस्त्र का दान करें।
चन्द्र ग्रहण के दिन भूलकर भी ना करें ये काम
ग्रहण के दौरान अपने व्यवहार का ख़ास ख्याल रखें। इस दिन क्रोध बिल्कुल ना करें। ग्रहण के समय गुस्सा करने से अगले 15 दिनों तक बुरा प्रभाव दिख सकता है।
चन्द्र ग्रहण के दौरान भोजन न करें, क्योंकि खाद्य पदार्थ ग्रहण के कारण तामसिक हो जाते हैं। साथ ही कोई पूजा विधि भी करें।
चन्द्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा कमज़ोर रहता है और नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। इस दौरान सुनसान जगह या श्मशान भूमि न जाएं। रात के समय घर पर ही रहें। नकारात्मक शक्तियों के हावी रहने के कारण इस दौरान किसी नये काम की शुरुआत ना करें।
चन्द्र ग्रहण के दौरान शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाये जाने चाहिए। पति पत्नी यदि इस दौरान शारीरिक संबंध बनाते हैं तो उनके दांपत्य जीवन में तनाव आ सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं रखें ख़ास ध्यान
गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
चन्द्र ग्रहण के दौरान उन्हें गलती से भी किसी धारदार चीज़ जैसे चाकू, कैंची आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications