Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Char Dham Yatra Registration Guide: जानें चार धाम यात्रा का ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
उत्तराखंड को देव भूमि यानी देवताओं का स्थान कहा जाता है। यहां कई धार्मिक स्थल है जिनमें सबसे प्रमुख गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ है। इस चार धाम की यात्रा करने हर साल हज़ारों लोग आते हैं। इसे छोटा चार धाम के नाम से भी जाना जाता है।
हिंदू धर्म में इस यात्रा को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि श्रद्धालु इस यात्रा की शुरुआत का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि चार धाम की इस यात्रा से जुड़े कई नियम है जिनका पालन करना अनिवार्य होता है।

इसके अलावा इस यात्रा के लिए कई शानदार टूर पैकेज भी दिए जाते हैं जिससे श्रद्धालु अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यह यात्रा पूरी कर सकते हैं। चार धाम की यात्रा करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत होती है।
आप चाहें तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध होती है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद बायोमेट्रिक कार्ड मिलता है। इससे श्रद्धालुओं को कुछ खास तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस पूरी यात्रा को करने के लिए बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। केवल दर्शन के लिए ई पास रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है।
ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन
1.चार धाम यात्रा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
https://registrationandtouristcare.uk.gov.in
2. इस ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें। आप केवल अपना या अपने पूरे परिवार का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
3. जैसे ही आप स्वयं से जुड़ी सारी सही जानकारी रजिस्ट्रेशन पेज पर भरने के बाद रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपका अकाउंट बन जाएगा।
4. साइन इन करके आप डैशबोर्ड पर अपना नाम देख सकते हैं।
5. इसके बाद आप मैनेज टूर पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ट्रिप प्लान का पेज खुल जाएगा जहां आपको नए टूर पर क्लिक करना होगा।
6. फिर आप अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारियां यहां भर दें।
7. अब आप तीर्थ नंबर भर दें। इससे आपको यात्रियों का पंजीकरण फॉर्म मिल जाएगा।
8. इस फॉर्म में आप सारी जरूरी जानकारियां भर दें।
9. QR कोड के साथ आपका यात्रा रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर आपकी यूनीक आईडी का एसएमएस आएगा।
10. वेरीफिकेशन के बाद आपको यात्री सर्टिफिकेट मिलेगा।
11. चार धाम रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की स्लिप आपको आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी जिसका प्रिंटआउट आपको पूरी यात्रा के दौरान अपने साथ रखना होगा।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
1. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 50 से भी अधिक काउंटर मिलेंगे। आप किसी भी काउंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
2. हरिद्वार, ऋषिकेश, जानकी, चट्टी, गंगोत्री, गुप्तकाशी सोनप्रयाग, केदारनाथ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर उपलब्ध हैं।
3. आप अपने पास अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मोबाइल या लैंडलाइन नंबर जरूर रखें।
4. सबसे जरूरी है कि आप अपने साथ अपने कोविड- वैक्सीन का सर्टिफिकेट लेकर जाएं। अगर आपके पास सर्टिफिकेट नहीं है तो सबसे पहले आपका कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो आपको इस यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications