Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Chardham Yatra Registration: मोबाइल एप और व्हाट्सएप नंबर से भी कर सकते हैं पंजीकरण, देखें डिटेल्स
पावन चार धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि पहले यात्रा के लिए ई पास की आवश्यकता होती थी पर उसे समाप्त कर दिया गया है।
अब यात्री पंजीकरण केन्द्रों पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया को और ज्यादा आसान बनाते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि पंजीकरण ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकारिक एप के जरिये किया जा सकता है और व्हाट्सएप्प पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कैसे पूरी की जाए और साथ ही कौन से दस्तावेज अपने साथ रखने हैं इसकी जानकारी हम यहां दी जा रही है।
चारधाम यात्रा के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
कोविड महामारी को देखते हुए साथ ही हर साल श्रद्धालुओं के मृत्यु के आंकड़े को देखते हुए सरकार ने दो दस्तावेज अपने साथ रखना अनिवार्य कर दिया है:
1. अधिकारिक पहचान पत्र जैसे की ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि।
2. कोविड वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट
ध्यान रखें की इन दस्तावेजों की चेकिंग यात्रा के दौरान कभी भी की जा सकती है इसलिए इसे संभाल कर अपने पास रखें।
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कैसे कराएं?
अगर आप ऑनलाइन पंजीकरण कराना चाहते हैं तो उत्तराखंड सरकार की अधिकारिक वेबसाईट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। वेबसाईट पर जाकर पहले साइन अप करना होगा जिसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा और अपना मोबाइल नंबर तथा अन्य डाक्यूमेंट्स देने होंगे। फिर आपका अकाउंट खुल जायेगा और आपका यूजर आईडी पासवर्ड बन जायेगा। उसके बाद आप खुद को चार धाम यात्रा के लिए रजिस्टर कर पायेंगे।
क्या चारधाम यात्रा के लिए मोबाइल एप से रजिस्टर कर सकते हैं?
चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए दूसरी प्रक्रिया है मोबाइल एप। आप उत्तराखंड की अधिकारिक एप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप 'Tourist Care Uttarakhand' को डाउनलोड कर सकते हैं। चारधाम यात्रा से संबंधित टैब ओपन करके निर्देशों का पालन करते हुए आप खुद को यात्रा के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। ये एप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
क्या चारधाम यात्रा के लिए व्हाट्सएप से रजिस्टर कर सकते हैं?
चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए ऑनलाइन और एप के अलावा भी एक और माध्यम है। आप यात्रा के लिए खुद को व्हाट्सएप के जरिये भी रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर "Yatra" टाइप करके भेजना है। बाकी के दिशा निर्देश आपको जवाब में मिल जाएगा। इन दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भी आप रजिस्टर कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
