Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Chardham Yatra: केदारनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इन बातों को न करें अनदेखा
श्रद्धालुओं के बीच चारधाम यात्रा को लेकर अलग ही उत्साह रहता है। इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस यात्रा का शुभारम्भ हुआ।
25 अप्रैल और 27 अप्रैल को बाकी दो धामों- क्रमशः केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद यात्रीगण इस यात्रा को संपन्न कर पाएंगे।

दुर्गम और जोखिमपूर्ण रहने वाली यह यात्रा अब पहले से अधिक सुरक्षित और रोमांच व भक्ति से पूर्ण हो चुकी है। हालांकि मार्ग में अब भी कई तरह के खरे हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि केदारनाथ यात्रा पर निकल रहे लोगों को खासतौर पर किन बातों का ख्याल रखना चाहिए
उम्र के रखें ध्यान
12 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक की उम्र वालों के लिए यह यात्रा उचित नहीं है। दरअसल अत्यधिक चढ़ाई, ऑक्सीजन की कमी और कठोर मौसम की परिस्थितियां यात्रा को दुर्गम बनाती हैं, जो इन उम्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
हेलीकाप्टर सेवा की जानकारी
उत्तराखंड सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए आप चाहें तो हेलीकॉप्टर से पहुंच सकते हैं। इस सेवा के लिए रजिस्टर करने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें - https://heliservices.uk.gov.in/
पैदल मार्ग है लंबा
इस यात्रा में यदि आप हवाई सेवा नहीं ले रहे हैं तो आपको बहुत पैदल चलना पड़ेगा। इसके लिए अपने शरीर को तैयार रखें। यात्रा पर जाने से पहले ही रोज़ाना पैदल वॉक करें और स्वस्थ दिनचर्या पौष्टिक खानपान को अपनाएं। यदि आप पैदल चलने में असमर्थता महसूस करें तो डोली अथवा खच्चर की सवारी कर सकते हैं।
रहने का इंतजाम
केदारनाथ यात्रा पर जाने से पहले ठहरने और भोजन की व्यवस्था कर लें। यात्रा के रूट, उसके आस पास की जगहों के बारे में पहले से रिसर्च कर लें और ठहरने के लिए होटल्स की बुकिंग कर लें। आप इसके लिए GMVN की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।
यात्रा के लिए जरूर रखें ये सामान
चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम महत्वपूर्ण पड़ाव है। आप इस मार्ग के लिए सारा ज़रूरी सामान अपने साथ रखें। रेनकोट, छाता, संपर्क बुक, दवाइयों का किट, गर्म कपड़े आदि आपके पास होने चाहिए। साथ में अपना यात्रा कार्ड और पहचान के लिए आधार कार्ड रखना न भूलें। वहां जाकर लोकल सिम ज़रूर लें। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें।
मौसम का रखें ध्यान
केदारनाथ यात्रा की योजना वहां के मौसम को ध्यान में रखकर ही बनाएं। यह यात्रा मई से अक्टूबर के बीच ही चलती है। प्रयास करें कि उत्तराखंड में बरसात के मौसम में यात्रा पर ना जाएं। यदि बारिश के मौसम में यात्रा पर जा ही रहें है तो अपने साथ रेन कोट, छाता और गर्म कपडे ज़रूर रखें।
रात में यात्रा करने से बचें
कोशिश की जानी चाहिए कि रात में यात्रा या चढ़ाई ना की जाए। कई लोग कम दिनों में अपनी यात्रा को पूरा करने की जल्दी में रात में यात्रा पर निकल जाते हैं। यह खतरों से खाली नहीं है। इन जगहों पर प्राकृतिक आपदा आती रहती है। आप बताये गए मार्ग और समय का ही पालन करते हुए अपनी यात्रा पर आगे बढ़ें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
