Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chardham Yatra: उत्तराखंड चारधाम यात्रा की हुई शुरूआत, केदारनाथ के बाद जानें कब खुल रहे हैं बद्रीनाथ के कपाट
22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में चार धाम यात्रा का शुभारम्भ किया गया। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों की यह यात्रा हर वर्ष गर्मी के मौसम में की जाती है जो अपने आप में रोमांच और भक्ति से परिपूर्ण होती है।
सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके चारों धाम गर्मियों में दर्शन के लिए खोले जाते हैं। लाखों की संख्या में भक्तगण इस यात्रा में शामिल होते हैं और चारों धामों के दर्शन संपन्न करते हैं।

इस वर्ष 21 अप्रैल तक 16 लाख लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए खुद को रजिस्टर कराया है। जानते हैं कब से हुई यात्रा की शुरुआत, कैसे रहे इंतज़ाम और कब खुलेंगे सभी धामों के कपाट -
चारधाम यात्रा 2023 की हो चुकी है शुरुआत
22 अप्रैल, शनिवार को अक्षय तृतीया के दिन पवित्र चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई। इसकी शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गंगोत्री धाम के कपाट खोलकर और पूजा करने से शुरू हुई। गंगोत्री धाम को करीब 11 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया।
गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट
22 अप्रैल को यात्रा की शुरुआत गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने से हुई। दोपहर के 12:35 बजे गंगोत्री के कपाट खोले गये, वहीं दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री के दरवाज़े खुलें। यात्रा की शुरुआत भव्य तरीके से हुई, हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रियों पर फूल बरसाए गये।
कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट?
तीसरे धाम केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खोले जायेंगे। इस साल केदारनाथ धाम के दर्शन 25 अप्रैल 2023 को सुबह 6:20 पर कर सकेंगे। केदारनाथ धाम में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत के युद्ध के पश्चात पांडव अपने भाइयों की हत्या के पापों के प्रायश्चित के लिए इसी धाम में आए थे।
कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट?
27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के द्वार खोले जायेंगे। मान्यता अनुसार बद्रीनाथ के दर्शन के बिना चार धाम यात्रा अधूरी रहती है। बद्रीनाथ धाम विष्णु के 24 अवतारों में से एक नर और नारायण ऋषि की तपोभूमि मानी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
