Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Chardham Yatra: जानें चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस की पूरी डिटेल्स और चार्जेस
चारधाम यात्रा शुरू होने को है। सभी भक्त उत्सुकता से इस यात्रा के आरंभ होने का इंतज़ार करते हैं। यह यात्रा जितनी कठोर परिस्थितियों की होती है, उतनी ही रोमांचक और श्रद्धा से पूर्ण भी होती है।
बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री इन चार धामों के दर्शन इस यात्रा में किये जाते हैं। उत्तराखंड सरकार और अन्य एजेंसियां इस यात्रा के लिए पुख्ता तैयारियों के साथ भक्तों का स्वागत करती हैं।

इस यात्रा को जहां कई लोग ट्रेन और वाहनों के माध्यम से पूरा करते हैं, वहीं कई लोग हेलीकॉप्टर का भी चयन करते हैं। हवाई माध्यम से यात्रा थोड़ी आसान और आरामदायक हो जाती है। जानते हैं चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ी विशेष जानकारी के बारे में।
हेलीकॉप्टर यात्रा विशेष पैकेज
देहरादून में बना सहस्त्रधारा हेलीपैड वह बिंदु है जहां हेलीकाप्टर सेवाएं चार धाम यात्रा के लिए शुरू होती हैं। चारों चार धाम मंदिरों के लिए सेवाएं सुबह 6.30 बजे से शुरू हो जाती हैं।
6 दिनों की यात्रा पैकेज के लिए पंजीकरण भी यहीं होता है। इस यात्रा पैकेज में आपको चारों धाम घुमाकर वापिस देहरादून छोड़ा जाता है। इस पैकेज में कुछ ख़ास सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे वीआईपी दर्शन, विशेष पूजा, होटल बुकिंग्स की सुविधाएं और अन्य सर्विस।
चारधाम यात्रा के लिए लग्जरी पैकेज की कीमत क्या है?
पांच रातों और 6 दिनों का यह लग्जरी चार धाम पैकेज योजना के अनुसार देहरादून से शुरू होता है। सभी 4 धामों में पूर्ण दर्शन प्राप्त करने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 1,85,000 रुपये खर्च होंगे। इसमें भोजन, स्थानीय यात्रा, होटल आरक्षण और दर्शनीय स्थल शामिल हैं।
यदि व्यक्ति का वज़न 70 किलो से कम हैं तो इस पैकेज में छूट भी उपलब्ध होगी और 1 लाख तक की कीमत तक यह पैकेज मिल जाएगा।
चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर के जरिये कहां से शुरू होगी?
सहस्त्रधारा के हैलीपैड से ही यात्रा का आरम्भ और समापन होगा। यहां से शुरू होकर सबसे पहले हेलीकॉप्टर खरसाली की ओर जाएगा जहां यमुनोत्री के दर्शन किये जायेंगे। खरसाली में रात रुककर अगले दिन हर्षिल के लिए जायेंगे, वहाँ से 25 किमी की सड़क यात्रा के बाद गंगोत्री धाम जाया जाता है। गंगा दर्शन और पूजा के पश्चात हर्षिल की बाकी जगह घूमें और रात वहीं ठहरकर अगले दिन हेलीकॉप्टर फाटा हैलीपैड ले जाएगा। वहां से केदारनाथ मंदिर कुछ ही दूरी पर पड़ता है। वहां के दर्शन के बाद आस पास घूमें और रात में गुप्तकाशी जाने के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा का लुत्फ़ उठायें। गुप्तकाशी में थोडा समय रुकने के बाद यात्रा बद्रीनाथ के लिए शुरू होगी। बद्रीनाथ पहुंचकर दर्शन करें, रात भर रुकें अगले दिन भोर में महाभिषेक के साक्षी बनें और वापस देहरादून के लिए लौटें। इस पैकेज के अंतर्गत सभी धामों की आरामदायक यात्रा आप कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी ने भी की है हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत
इस वर्ष भारतीय रेलवे ने भी हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की है। अपनी यात्रा के लिए यदि आप भी हेलीकॉप्टर सेवाओं का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो इस लिंक https://heliyatra.irctc.co.in/ पर बुकिंग कर सकते हैं। 30 अप्रैल तक की बुकिंग्स पूरी हो चुकी है। अब अगले चरण यानी 1 मई से 8 मई की बुकिंग ओपन हैं।
चारधाम यात्रा के लिए IRCTC द्वारा उपलब्ध हेलीकॉप्टर सेवा की डिटेल्स
आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यह हेलीकॉप्टर सुविधा गुप्तकाशी यानी ऊखीमठ से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। दूरी और किराये के हिसाब से हेलीकॉप्टर सेवा के लिए 3 स्पॉट बनाए हैं। इसमें ऊखीमठ के अलावा फाटा और सर्सी यानी सोनप्रयाग जगह शामिल हैं। इन तीनों स्थानों से यात्रियों को हेलीकॉप्टर की उड़ान उपलब्ध कराई जाएगी और दूरी के हिसाब से किराया तय होगा। हालांकि यह ध्यान रखने वाली बात है कि यह हेलीकॉप्टर सुविधा इन तीन जगहों से केदारनाथ जाने के लिए होगी। इसकी कीमत 5500 से 7700 तक होगी, अलग से सुविधा शुल्क और अन्य चार्जर्स देने होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
