Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Chhath Puja 2025 Samagri List: पहली बार कर रही हैं छठी मैया का व्रत, ये सामग्री बिल्कुल न करें मिस,देखें लिस्ट
Chhath Puja 2025 Samagri List: छठ पूजा, भक्ति और श्रद्धा का अनोखा पर्व है, जो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। 25 अक्टूबर से छठ का पावन पर्व शुरू हो रहा है जो 28 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस व्रत को विवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति और उनकी दीर्घ आयु के लिए रखती हैं। अगर आप पहली बार छठी मैया का व्रत रख रही हैं, तो पूजा की तैयारी में सही सामग्री होना बेहद जरूरी है।
कई बार होता है कि पता नहीं होता कि पूजा के लिए किस-किस सामान की जरुरत पड़ेगी। छठ पूजा सिर्फ सूरज देव और छठी मैया की आराधना ही नहीं है, बल्कि इसका हर एक चरण सांझा अर्घ्य, भोर अर्घ्य, घाट सजावट और फल अर्पण समर्पण और भक्ति से भरा होता है।
इन सब के लिए जरूरी है कि आपके पास सभी पूजा सामग्री पहले से तैयार हों। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं छठ पूजा 2025 के लिए पूरी समाग्री लिस्ट जिसे देखकर आप पूजा की तैयारी पूरी तरह से व्यवस्थित और सरल तरीके से कर सकती हैं। आइए फिर बिना देर किए चेक कर लेते हैं सामग्री लिस्ट और पूरी कर लेते हैं व्रत की तैयारी।

छठ पर्व 2025 कब से शुरू है? (Chhath Puja Date 2025)
- 25 नवंबर- दिन शनिवार- चतुर्थी तिथि- नहाय खाय की शुरुआत
- 26 नवंबर - दिन रविवार- पंचमी तिथि - खरना
- 27 नवंबर - दिन सोमवार- षष्ठी तिथि - डूबते सूर्य को अर्घ्य
- 28 नवंबर - दिन मंगलवार सप्तमी तिथि- उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत का पारण
छठ पूजन के लिए पूरी सामग्री लिस्ट (Chhath Puja Items)
- छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां
- बांस या फिर पीतल का सूप
- दूध और जल का अर्घ्य देने के लिए एक लोटा
- व्रती के लिए नए कपड़े
- थाली
- सुपारी
- चावल
- सिंदूर
- घी का दीपक
- शहद
- धूप या अगरबत्ती
- पान
- शकरकंदी
- सुथनी
- गेहूं, चावल का आटा
- गुड़
- ठेकुआ
- फल-जैसे नाशपाती, केला और शरीफा
- पानी वाला नारियल
- मिठाईयां
- 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने
- मूली
- अदरक
- हल्दी का हरा पौधा
- बड़ा वाला नींबू



Click it and Unblock the Notifications
