Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chhath Puja Famous Songs: छठी माता के सबसे लोकप्रिय गीत जो कर देते हैं भावुक, ये रहे छठ स्पेशल गानों की लिस्ट
Chhath Puja Famous Old Songs: ठेकुवा पकवान की खुशबू, पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग, बाजार में पूजा सामग्री की खरीद बिक्री में व्यस्त छठी माता में आस्था रखने वाले, सजे धजे साफ़ सुथरे घाट... यही तो है छठ पूजा की ख़ास बात! जी हाँ, हम बात कर रहे हैं उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्व छठ की।
ये सिर्फ पूजा ही नहीं एक ऐसा त्यौहार है जो यादें ताजा कर देता है और लोगों को एक दूसरे से मिलने का अवसर प्रदान करता है। लेकिन छठ पूजा का माहौल छठी माता के सुहाने और भावुक कर देने वाले गानों के बिना पूरा नहीं होता। इसलिए हम आपको बता रहे हैं उन गानों के बारे में जो सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं।

1. बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज का छठ पूजा से बहुत पुराना सम्बन्ध रहा है। कई पीढियां इनकी सुरीली आवाज में छठी माता के गीत सुनती बड़ी हो गयी। इनकी आवाज में वो दिव्यता और मधुरता है कि इनके गानों के बिना छठ पर्व ही अधूरा लगता है। पहले नंबर पर इनका गाना "हो दीनानाथ"
2. अनुराधा पौडवाल ने भी छठ गीत गाये हैं और उनकी आवाज एक अलग तरह की शालीन और सौम्य लगती है। अनुराधा पौडवाल द्वारा रिकोर्ड किया गया अगला मशहूर गाना है "मारबो रे सुगवा धनुष से"
3. तीसरा सबसे मशहूर गीत है गायक पवन सिंह द्वारा गाया गाना "जोड़े जोड़े फलवा"... इस गाने को अब तक उनतीस मिलियन लोगों ने देखा और सुना है।
4. छठ के सबसे मशहूर और सुरीले गानों की लिस्ट में अगला नंबर है अनुराधा पौडवाल का गाया हुआ "उग हे सूरज देव"... अनुराधा पौडवाल के इस सौम्य सुरीले आवाज में गाया हुआ गाना छठ के माहौल को और भी दिव्य बना देता है।
5. अरविन्द अकेला कल्लूजी की आवाज में गाया गाना "चाही नाही अन धन खजनवा" एक सौ सोलह मिलियन व्यूज के साथ युट्यूब पर सबसे लोकप्रिय गानों की लिस्ट में शुमार है।
6. मशहूर गानों की लिस्ट में अगला गाना है खुशबु जैन और खेसारी लाल यादव द्वारा गाया गाना "छठ माई के बरतिया"... यह गाना यूट्यूब पर अब तक 97 मिलियंस व्यूज बटोर चुका है और इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications