Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Adhik Maas 2023: अधिकमास में जन्मे बच्चे होते हैं भाग्यशाली, उनमें पाए जाते हैं ये विलक्षण गुण
Adhik Maas Baby:18 जुलाई से अधिकमास का महीना शुरू हो चुक है जो 16 अगस्त तक जारी रहेगा। तीन साल में एक बार आने वाला अधिकमास का महीना मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं रहता क्योंकि यह सौर वर्ष नहीं होता है।
कुछ विशेष कार्य जैसे श्राद्ध, दान और स्नान जैसे कार्य ही इस महीने में किये जा सकते हैं। लेकिन इस महीने की एक ख़ास बात होती है। इस अवधि में पैदा होने वाले बेहद भाग्यशाली और विलक्षण गुणों के होते हैं।

आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं तीन साल में आने वाले अधिक मास में जन्म लेने वाले बच्चों के व्यावहारिक गुणों के बारे में विस्तार से -
बुद्धिमान होते हैं ऐसे बच्चे
अधिकमास जिसे मलमास भी कहा जाता है, इस अवधि में पैदा हुए बच्चे बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग जीवन में रचनात्मक और स्वतंत्र होते हैं। ये अपनी बुद्धिमता से मुश्किल परिस्थितियों में भी हल निकाल लेते हैं। बुद्धिमान होने के साथ साथ वे दृढ़ इच्छा शक्ति के मालिक होते हैं।
जिज्ञासु प्रवृति
अधिकमास में पैदा होने वाले लोग जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं। वे नई चीज़ों को सीखने के प्रति उत्सुक रहते हैं इसलिए उनके पास ज्ञान का भण्डार भी होता है। यह जिज्ञासु प्रवृति उनको दुनिया को देखने का एक अनोखा नजरिया प्रदान करती है।

नेतृत्व क्षमता
मलमास में जन्म लेने वाले लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता स्वाभाविक रूप से होती है। वे अपनी बुद्धिमता और दृढ़ इच्छाशक्ति गुणों के कारण एक अच्छे नेता बन पाते हैं। वे एक लीडर के तौर पर जिस भी काम की ज़िम्मेदारी अपने कन्धों पर लेते हैं उसको पूरा करके ही दम लेते हैं।
ज़िद्दी स्वभाव
दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ साथ अधिकमास में पैदा होने वाले बच्चों में ज़िद्दीपन का भी स्वभाव रहता है। उन्हें कभी किसी चीज़ से समझौता करना अच्छा नहीं लगता है। उनकी यह जिद्द कई बार दूसरों को भी परेशान कर सकती है परन्तु जीवन के कई मौकों पर उनका यह जुझारुपन उनके पक्ष में परिणाम देता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications