Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चे में होते हैं ये गुण, सिर्फ एक उपाय से दूर होती है समस्याएं
5 मई, 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक और शुभ काम को करना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर किसी भी बच्चे का जन्म चंद्र ग्रहण के दौरान ही हो जाए तो इसका प्रभाव उस बच्चे पर किस तरह पड़ सकता है। इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं।
ऐसा माना जाता है कि जब किसी बच्चे का जन्म चंद्र ग्रहण के समय होता है तो इसका सीधा प्रभाव उनके भविष्य पर पड़ सकता है। इन बच्चों का भविष्य आम बच्चों की तुलना में काफी अलग हो सकता है। ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव और भविष्य काफी अलग हो सकता है। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान पैदा होने वाले बच्चों का स्वभाव और गुण कैसा हो सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान पैदा हुए बच्चों में खासियत
रचनात्मक
चंद्र ग्रहण के दौरान जन्में बच्चे रचनात्मक शैली के होते हैं। वह किसी भी स्थान पर अपने कामों को सफलता पूर्वक करते हैं। इतना ही नहीं उनके काम में उनकी रचनात्मकता हमेशा साफ नजर आती है।
आत्मविश्वास से भरपूर
मान्यताओं के अनुसार अगर किसी बच्चे का जन्म चंद्र ग्रहण के दौरान होता है वो बच्चा आत्मविश्वास से भरपूर होता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दौरान जन्म लेने वाला बच्चा हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर होने के साथ हमेशा सकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं।
नेतृत्व क्षमता
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। ऐसे बच्चे हर क्षेत्र में अपना परचम लगराते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान जन्में बच्चे कभी भी हार नहीं मानते हैं और खुद को एक विजेता के रूप में हर स्थान पर प्रस्तुत करते हैं।
बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव
चंद्र ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के साथ कुछ नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। ऐसे बच्चों को भविष्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण में जन्म लेने वाले बच्चों का जीवन कभी-कभी संघर्ष से भरा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए गंडमूल पूजा करने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के समय जन्में बच्चों को कभी-कभी सेहत से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
