Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Dattatreya Jayanti 2023: इस शुभ मुहूर्त में होगी भगवान दत्तात्रेय की पूजा
Dattatreya Jayanti 2023: भगवान दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का अंश अवतार माना गया है। इनके पूजन से सभी त्रिदेवों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान दत्तात्रेय की जयंती मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ही भगवान दत्तात्रेय का जन्म हुआ था। आइये जानते हैं साल 2023 में दत्तात्रेय जयंती किस दिन है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

दत्तात्रेय जयंती 2023 कब है?
दत्तात्रेय जयंती- 26 दिसंबर 2023, मंगलवार
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 26 दिसंबर 2023, मंगलवार, सुबह 5 बजकर 46 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समापन- 27 दिसंबर 2023, बुधवार, सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक
प्रातः पूजा का शुभ मुहूर्त- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार सुबह 9 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक।
दोपहर पूजा का शुभ मुहूर्त- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक।
संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार शाम 7 बजकर 14 मिनट से लिकर रात्रि 8 बजे तक।
दत्तात्रेय जयंती का महत्व

भगवान दत्तात्रेय ऐसे देव हैं जिनमें त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश समाहित हैं। यह महर्षि अत्रि और अनुसूया देवी के पुत्र हैं। भगवान दत्तात्रेय में गुरु और ईश्वर दोनों का ही स्वरूप विद्यमान है। इनके तीन मुख और छह हाथ हैं। ऐसी मान्यता है कि दत्तात्रेय भगवान की पूजा करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की आराधाना के समान फल मिलता है। जो जातक दत्तात्रेय जयंती के मौके पर उनकी पूजा-अर्चना व आराधना करता है, उन्हें जीवन में जभरपूर ज्ञान और सही मार्गदर्शन प्राप्त होता है। यह भी मान्यता है कि इन्होंने परशुराम जी को श्रीविद्या का मंत्र सिखाया था।
दत्तात्रेय जयंती पर पढ़ें ये मंत्र
1.'श्री दिगंबरा दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा'।
2.'श्री गुरुदेव दत्त'।
3.'ॐ द्रां दत्तात्रेयाय नम:'।
4. 'ॐ दिगंबराय विद्महे योगीश्रारय् धीमही तन्नो दत: प्रचोदयात'।
5. ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ द्रां ॐ
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
