Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
विवाह में हो रही है देरी या नहीं मिल रहा सही जीवनसाथी! इन 7 मंदिरों में मिलेगा समाधान
Best Temples For Marriage Problems: कहा जाता है कि समय पर शादी कर लेना उचित होता है, लेकिन आजकल करियर बनाने के चक्कर में महिलाएं और पुरुष देरी कर देते हैं और एक समय बाद सही लाइफपार्टनर ही नहीं मिलता। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि शादी होते-होते टूट जाती है। अगर आपके भी शादी के रास्ते में बाधाएं आ रही हैं या देरी हो रही है या फिर सही जीवनसाथी न मिल रहा तो आज हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी परेशानी का हल बन सकते हैं। भारतीय संस्कृति में ऐसे कई पवित्र मंदिर हैं जहां भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा करने से विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान माना जाता है।
कुछ मंदिर तो विशेष रूप से विवाह, जीवनसाथी की प्राप्ति और संबंधों में सौहार्द बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध हैं। चाहे आप सिंगल हों या शादीशुदा जोड़े, इन मंदिरों की शक्तियां आपको प्रेम, भाग्य और विवाह में सफलता दिलाने में मदद कर सकती हैं। नीचे हम भारत के 7 ऐसे प्रमुख मंदिरों की सूची दे रहे हैं, जहां विवाह और संबंधों से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

1. तिरुमाननचेरी मंदिर, तमिलनाडु
यहां भगवान शिव के "कल्याणसुंदरेश्वर" रूप में होते हैं - समय पर शादी के लिए सीधा आशीर्वाद। लोग यहां पीला धागा बांध कर विश मांगते हैं... और शादी के बाद वापस धन्यवाद देने आते हैं।
2. तिरुवंचिकुलम महादेव मंदिर, केरल
यहां शिव-पार्वती दोनों की पूजा होती है - और मन जाता है कि ये मंदिर पिछले जीवन के कर्मों को शुद्ध करता है। आपको अपना किस्मत वाला पार्टनर मिलने में मदद करता है।
3. गौरी शंकर मंदिर, दिल्ली
शिव-पार्वती एक साथ शादी के रूप में विराजमान हैं। सिंगल्स और जोड़े दोनों दिव्य सद्भाव के लिए यहां आते हैं।
4.महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग,उज्जैन
ये एक ज्योतिर्लिंग है - रुद्राभिषेक से कर्म रुकावट दूर होती है। ब्रेकअप, देरी, या गलतफहमी के लिए ये बहुत शक्तिशाली स्थान है।
5. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात
सर्प दोष या राहु-केतु से संबंधित समस्या हो तो ये मंदिर सर्वोत्तम है। पैतृक श्राप, विवाह में देरी, और पितृ दोष के लिए भी उपचार मिलता है।
6. कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर, कर्नाटक
भगवान कार्तिकेय (शिव के पुत्र) को यहां पूजा जाता है। गंभीर नागा दोष जिसकी शादी रुक जाती है - उसका ये सबसे अच्छा उपाय है। शिव+सुब्रमण्यम की संयुक्त पूजा से पूर्ण राहत मिलती है।
7. काल भैरव मंदिर, उज्जैन
जब आपको लगता है कि कोई काला जादू, नज़र, या अदृश्य शक्ति शादी के रास्ते में रोक लगा रही है... ये मंदिर उसका आध्यात्मिक इलाज देता है। पर बिना मार्गदर्शन के यहां विजिट मत करें।



Click it and Unblock the Notifications