Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
धनतेरस के दिन बाल कटवाना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहती है ज्योतिष मान्यता
Dhanteras 2025 Ke Din Hair/Nail Cut Rule: इस साल 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार को पड़ रही है। दिवाली से पहले आने वाला धनतेरस (Dhanteras) पर्व धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहे। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत होती है और पूरे 5 दिन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से दीपक जलाने की शुरुआत हो जाती है।
वहीं धनतेरस के दिन कुछ काम करने की मनाही होती है वरना मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन बाल कटवाना या नाखून काटना अशुभ माना जाता है? बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं। आइए जानते हैं इस परंपरा के पीछे की पूरी कहानी और मान्यता।

धार्मिक कारण- धनतेरस के दिन क्यों नहीं कटवाते बाल?
हिंदू धर्म के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, जिन्हें आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है। यह दिन स्वास्थ्य, धन और दीर्घायु की कामना के लिए विशेष होता है। ऐसे में माना जाता है कि धनतेरस पर किसी भी प्रकार का शरीर से जुड़ा कटाव या छेदन शुभ नहीं होता। बता दें कि बाल या नाखून काटना शरीर से किसी अंग को हटाने के समान माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाखुन और बाल कटवाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है और नेगेटिव एनर्जी आती है। इसलिए कई पंडितों और पुराणों में कहा गया है कि धनतेरस, रूप चौदस और दिवाली के दिन बाल या नाखून काटने से बचना चाहिए।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण- क्यों नहीं कटवाने चाहिए बाल-नाखुन?
धनतेरस के दिन बाल व नाखुन न कटवाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, प्राचीन काल में नाई या हेयर कट करने वाले लोग स्टील ब्लेड का उपयोग करते थे, जिससे संक्रमण का खतरा होता था। त्योहारों से पहले इसे टालना स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर माना जाता था।
धनतेरस के दिन क्या करें
- मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा।
- सोना, चांदी, बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी।
- दीपदान और घर की सफाई।
धनतेरस के दिन क्या न करें
- बाल, दाढ़ी या नाखून न काटें।
- झगड़ा या अपशब्दों से बचें।
- उधार देना या लेना भी अशुभ माना गया है।



Click it and Unblock the Notifications
