Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध जयंती और वेसाक के बीच क्या है अंतर, हिंदू धर्म में क्यों हैं खास
बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती कहते हैं। इसे वैसाखी या वेसाक के रूप में भी जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार गौतम बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंति को बौद्ध धर्म के मानने वालों के साथ ही हिंदू धर्म के मानने वाले भी उत्साह से साथ सेलिब्रेट करते हैं। बुद्ध पूर्णिमा भारत समेत श्रीलंका, नेपाल, तिब्बत, भूटान, थाईलैंड, चीन समेत कोरिया, वियतनाम, लाओस, मंगोलिया, कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित हर उस जगह पर मनाया जाता है जहां पर गौतम बुद्ध के मानने वाले मौजूद है।

गौतम बुद्ध हैं भगवान हरि विष्णु के अवतार
हिंदू धर्म में इस दिन को खास तरीके से मनाया जाता है। मान्यता है कि बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध इस दिन धरती पर अवतरित हुए थे। जो भगवान हरि विष्णु का अवतार है। इसलिए हिन्दुओं के लिए बुद्ध पूर्णिमा का विशेष स्थान है। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक समस्याओं का हल मिलता है, इसके साथ ही मेंटल इश्यू से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही धन और यश में बढ़ोत्तरी होती है।

बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती या वेसाक
महात्मा बुद्ध के जन्म उत्सव की वजह से बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती भी कहते हैं। इसे 'वेसाक' उत्सव भी कहा जाता है। वेसाक नाम पाली शब्द वेसाख या संस्कृत वैशाख से लिया गया है , जो वैसाख के चंद्र महीने से संबंधित है। बौद्ध धर्म के महायान परंपराओं में इसको बुद्ध के जन्म का महीना भी कहते हैं। साउथ एशियन कल्चर में, जहां वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन वेसाक मनाया जाता है , वैसाक दिन बुद्ध के जन्म, ज्ञानोदय और उनके निधन का प्रतीक है।

बुद्ध पूर्णिमा कब है ?
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा हर साल अप्रैल या मई महीने में आती है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 शुक्रवार को है।
पक्षियों और जानवरों की किया जाता है रिहा-
इस दिन खास तौर से पक्षियों, जानवरों को लोगों के द्वारा फ्री किया जाता है। इसको जीवन मुक्ति के रूप में जाना जाता है। (हालांकि, सिंगापुर जैसे कुछ देशों में इस प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि छोड़े गए जानवर लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं या वे ऐसा करते हैं तो लोकल इकोसिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।)
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
