Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Shivratri vs Mahashivratri Difference: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि नहीं है एक, जानें इनमें क्या है अंतर
Difference Between Mahashivratri and Shivratri in Hindi: कई लोगों के मन में ये सवाल तो जरूर आया होगा कि क्या महाशिवरात्रि और शिवरात्रि एक ही है। कई लोग महाशिवरात्रि को शिवरात्रि भी कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ये दोनों त्योहार अलग-अलग हैं। आइए देखें इनमें क्या अंतर है।
शिवरात्रि: शिवरात्रि हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है। साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन महाशिवरात्रि साल में केवल एक ही दिन आती है।
महाशिवरात्रि: महाशिवरात्रि साल में केवल एक बार मनाई जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हुआ था। इसलिए यह त्यौहार शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसलिए महाशिवरात्रि साल में एक बार मनाई जाती है जबकि शिवरात्रि हर महीने मनाई जाती है।

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है?
माता पार्वती और शिव का विवाह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हुआ था। इस तिथि को शिव और माता पार्वती के मिलन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से शीघ्र ही सुख की प्राप्ति होती है। यह भी माना जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और विवाह शीघ्र होता है। इसलिए इस त्यौहार को शिव भक्तों द्वारा बहुत खास माना जाता है। इस दिन को शिव भक्त भक्ति और पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं।
महाशिवरात्रि पर क्यों करें शिवलिंग की पूजा?
ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव अपने शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। तब ब्रह्माजी और विष्णु ने सबसे पहले उनकी पूजा की। इसी कारण से महाशिवरात्रि के दिन विशेष रूप से शिवलिंग की पूजा करने की परंपरा है।
इस साल शिवरात्रि और महाशिवरात्रि की तिथि
इस साल शिवरात्रि और महाशिवरात्रि एक ही दिन आई है जिससे त्योहार का उत्साह और बढ़ गया है। महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024, बुधवार का दिन मनाया जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
