Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Deepotsav 2023: जानें इस बार क्यों 6 दिनों का होगा दीपोत्सव, नोट करें दिवाली महापर्व की सभी तारीखें
Deepawali 2023: दीपावली महोत्सव का हिन्दू धर्म में बहुत ही ख़ास महत्व है। प्रभु श्री राम द्वारा लंका विजय के बाद उनके अयोध्या वापसी के मौके पर दीपोत्सव मनाया गया था और तभी से इस पर्व को मनाने की शुरुआत हुई। धनतेरस के त्यौहार से ही दीपावली का त्यौहार शुरू होता है और 5 दिनों के इस महोत्सव का अंत भैया दूज के साथ होता है।
5 दिनों के इस दीपावली पर्व के दौरान 5 अलग अलग पर्व मनाये जाते हैं। लेकिन इस वर्ष दीपावली का यह उत्सव 5 नहीं 6 दिनों का होने जा रहा है। जानते हैं क्या है इसका कारण और पंचांग के अनुसार पांचों पर्व किन किन तारीखों को मनाये जाएंगे -

6 दिनों का होगा दीवापली महोत्सव 2023
इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या सोमवती अमावस्या होने जा रही है। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या होने के कारण दीपावली महोत्सव 5 नहीं 6 दिनों का होगा। नरक चतुर्दशी 11 की होगी और दीपावली 12 की, और वहीं उदया तिथि को मानते हुए सोमवती अमावस्या 13 नवंबर को होगी।
दीपावली महोत्सव 2023 की तारीखें
धनतेरस - इस वर्ष 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनाध्यक्ष कुबेर भगवान की पूजा की जाती है।
नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली - 11 नवंबर को दोपहर 1:58 पर चतुर्दशी तिथि आ जाएगी।
दीपावली - 12 नवंबर को प्रातः काल में रूप चतुर्दशी का स्नान होगा। इसके अलावा 12 नवंबर को मध्याह्न 2:45 पर अमावस्या आ जाएगी। इसलिए 12 नवंबर को ही महालक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव मनाया जायेगा। हालांकि उदया तिथि को मानते हुए सोमवती अमावस्या 13 नवंबर को मनाई जाएगी और उस दिन देव पितृ कार्य किये जायेंगे।
गोवर्धन पूजा - कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को गोवर्धन पूजा या अन्नकूट मनाया जाता है। इस बार 14 नवंबर को यह पूजा मनाई जायेगी।
भाई दूज - दीपावली उत्सव का अंत भैया दूज के पर्व के साथ होता है। इस वर्ष भाई दूज 15 नवंबर को मनाया जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
