Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Diwali Lakshmi Puja Timing: आपके शहर में दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा?
Diwali Lakshmi Puja Timing: अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है दिवाली का त्योहार। अपनों के साथ उत्सव मनाने का बहाना है दिवाली का त्योहार। अपनी परंपराओं और रीति रिवाज से नई पीढ़ी को रूबरू कराने का जरिया है दिवाली का त्योहार।
भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अपने घर अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत के लिए नगरवासियों ने घी के दीपक जलाये थे। इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करने का भी विधान है।

दिवाली के दिन लोग सुबह जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं और अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। अपने घर को रोशनी, फूलों और रंगोली से सजाते हैं। इसके बाद शाम में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। पूजा का सही लाभ व परिणाम पाने के लिए तिथि के साथ साथ पूजा के शुभ मुहूर्त का पता होना बहुत जरूरी है। इसलिए, हम आपके लिए शहरवार लक्ष्मी पूजा का समय सूचीबद्ध करके लेकर आये हैं ताकि आप सही समय पर पूजन करें। आपके घर में हमेशा धन, समृद्धि और खुशी बनी रहे।
दिवाली 2023 की तारीख और समय

इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा की जाती है।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक रहेगा और अवधि 01 घंटा 56 मिनट है।
प्रदोष काल शाम 05:29 बजे से रात 08:08 बजे तक है।
वृषभ काल शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक है।
अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर 02:44 बजे से शुरू होगी और अमावस्या तिथि 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02:56 बजे समाप्त होगी।
दिवाली 2023: दीपावली पर भारत में शहर के अनुसार लक्ष्मी पूजा का समय
नई दिल्ली - शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक
नोएडा- शाम 05:39 बजे से शाम 07:34 बजे तक
गुड़गांव - शाम 05:40 बजे से शाम 07:36 बजे तक
चंडीगढ़- शाम 05:37 बजे से शाम 07:32 बजे तक
अहमदाबाद- शाम 06:07 बजे से रात 08:06 बजे तक
जयपुर - शाम 05:48 बजे से शाम 07:44 बजे तक
कोलकाता- शाम 05:05 बजे से शाम 07:03 बजे तक
मुंबई - शाम 06:12 बजे से रात 08:12 बजे तक
पुणे - शाम 06:09 बजे से रात 08:09 बजे तक
हैदराबाद - शाम 05:52 बजे से शाम 07:53 बजे तक
बेंगलुरु - शाम 06:03 बजे से रात 08:05 बजे तक
चेन्नई - शाम 05:52 बजे से शाम 07:54 बजे तक
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
