Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
दीपावली कब है? नोट कर लें धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
Deepawali 2025 Full Calendar: अक्टूबर का महीना त्योहारों की सौगात लेकर आया है। इस बार दीपावली का त्योहार 5 दिन का नहीं बल्कि 6 दिन का है। दीपावली, यानी रोशनी का त्योहार, भारत में हर घर में खुशियों, समृद्धि और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। हर साल इस त्योहार का जश्न चार मुख्य अवसरों पर मनाया जाता है,धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज। 2025 में भी ये पर्व अपनी पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। धनतेरस पर लोग सोना-चांदी खरीदते हैं और अपने घर को साफ-सुथरा करके लक्ष्मी माता का स्वागत करते हैं। छोटी दिवाली और गोवर्धन पूजा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है, जबकि भाई दूज भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका परिवार हर त्योहार पर सही समय पर पूजा कर खुशहाल रहे, तो 2025 की दिवाली और उससे जुड़े सभी पर्वों की सही तारीखें जानना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको पूरी तिथियों और शुभ मुहूर्त की जानकारी देंगे। आइए फिर जान लेते हैं कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक कौन सा त्यौहार किस तिथि को मनाया जाएगा।

कब है धनतेरस
दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है जो इस साल 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार को है। इस दिन लोग सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। जिन्हें गाड़ी खरीदनी होती है वो भी धनतेरस का इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन को खरीदारी करने के लिए शुभ माना जाता है। मगर इस बार शनिवार को धनतेरस पड़ने की वजह से लोगों को शंका है कि वो गाड़ी आदि खरीद सकते हैं या नहीं क्योंकि उसमें लोहा लगा होता है। बता दें कि धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल यानी शाम को 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा जो 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

छोटी दिवाली कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, छोटी दिवाली जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है वो 19 अक्टूबर को की दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से शुरू होगी जो 20 अक्टूबर तक है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक है।
लक्ष्मी पूजा यानी बड़ी दिवाली
अब ये जान लेते हैं कि बड़ी दिवाली कब है जिसमें लक्ष्मी पूजा होती है। दरअसल, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। इस दिन सायं काल में मां लक्ष्मी की पूजा होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से अमावस्या तिथि लग रही है जो 21 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक है। पहले ही बता चुके हैं कि दिवाली पर सायं काल में लक्ष्मी पूजा की जाती है तो इस वजह से 20 अक्टूबर को ही दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा कब है?
आमतौर पर गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन की जाती है। लेकिन इस बार एक तिथि बढ़ने की वजह से 21 की जगह 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। बता दें कि गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 8 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
भाई दूज कब है?
दिवाली उत्सव दिवस के अंतिम दिन आता है भाई दूज जो भाई-बहन के प्यार और सम्मान का प्रतीक है। इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 को है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी जो 23 अक्टूबर की रात को 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से लेकर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
