Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Diwali Vastu Tips: दिवाली पर करें ये 5 आसान वास्तु उपाय, घर में खुद चलकर आएंगी मां लक्ष्मी
Vastu Tips For Diwali: दिवाली सिर्फ दीपों और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह माता लक्ष्मी के स्वागत का भी शुभ अवसर होता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हर कोई चाहता है कि इस दिन लक्ष्मी जी उनके घर पधारें और जीवन में खुशहाली, धन और सौभाग्य का वास हो। इसलिए लोग अपने घरों को रोशनी, रंगोली और सजावट से सजाते हैं। लेकिन अगर यह सजावट वास्तु शास्त्र के अनुसार की जाए, तो इसका असर और भी ज्यादा शुभ होता है। वास्तु के अनुसार घर की दिशा, रंग, आकार और सजावटी वस्तुएं आपके घर में आने वाली ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप लक्ष्मी जी की कृपा पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -
मुख्य द्वार को साफ-सुथरा और सुंदर रखें
घर का मुख्य द्वार आपके घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और सुंदर रखें। दरवाजे पर स्वास्तिक, ओम या शुभ-लाभ जैसे शुभ चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि द्वार के पास कोई सामान या सजावट ऐसी न हो जो रास्ता रोके, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।
प्रवेश द्वार पर रखें लक्ष्मी चरण पादुका
दिवाली पर लक्ष्मी जी के चरणों की पादुका घर में रखना बेहद शुभ होता है। इन्हें चांदी, पीतल या पंचधातु से बनवाना सबसे अच्छा रहता है। प्लास्टिक की पादुका का उपयोग न करें। पूजा स्थल या घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी चरण रखने से यह माना जाता है कि माता लक्ष्मी स्वयं घर में प्रवेश करती हैं और दरिद्रता दूर होती है।

रंगोली कैसे बनाएं?
दिवाली की रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का माध्यम भी है। पूर्व दिशा में लाल, पीला या नारंगी रंग की अंडाकार रंगोली शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा में नीला, हरा या आसमानी रंग प्रयोग करें, लहरदार डिजाइन बनाएं। दक्षिण दिशा में त्रिकोणीय या आयताकार रंगोली लाल या गुलाबी रंग से बनाएं।
पश्चिम दिशा में गोल या पंचकोण आकार की रंगोली सफेद या सुनहरे रंग से बनाना लाभदायक होता है।
तोरण का शुभ महत्व
दिवाली पर तोरण लगाना सौभाग्य का संकेत प्रतीक माना जाता है। यह न सिर्फ सुंदर दिखता है, बल्कि घर में शुभ ऊर्जा भी लाता है। ऐसे में, तोरण बनाने के लिए आपको आम या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए, यह शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप तोरण में पीले या लाल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह धन वृद्धि के लिए अच्छा होता है।
घर से टूटी-फूटी चीजें हटाएं
घर में टूटी-फूटी हुई वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। ऐसे में, दिवाली की सफाई में सभी टूटे बर्तन, घड़ियां, आईने और इलेक्ट्रॉनिक सामान निकाल दें।



Click it and Unblock the Notifications
