Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Diwali 2023: दिवाली पूजा में इनमें से एक भी भूल बना सकती है आपकों कंगाल, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी नाराज
Diwali Mistakes: सबका प्रिय दिवाली उत्सव अब बस कुछ ही दिन दूर है। इस पर्व को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के दिन घरों को मिट्टी के दीयों और रोशनी से सजाने की परंपरा है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का भी विधान है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर 2023, रविवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी तब प्रसन्न होती हैं जब उन्हें उनकी पसंद की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। इस दिन लक्ष्मी पूजा संबंधी उपाय सही विधि से किए जाएं तो आर्थिक लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। दिवाली के दिन कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में-

1. पूजा वेदी को ठीक से स्थापित करें
यह बहुत जरूरी है कि दिवाली पूजा शुरू होने से पहले आप पूजा वेदी को ठीक से स्थापित करें क्योंकि ऐसा न करने पर आपके घर में वित्तीय समस्याएं पैदा हो सकती हैं। देवी लक्ष्मी के लिए हमेशा लकड़ी की चौकी का प्रयोग करें न कि स्टील की चौकी का। साथ ही आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वेदी पर रखी चुन्नी या दुपट्टा लाल या पीले रंग का हो न कि नीला या काला। आपको मूर्तियां रखने से पहले उस क्षेत्र को अच्छी तरह से साफ करना होगा, चौकी के नीचे कुछ फूलों की पंखुड़ियां, अक्षत डालें और फिर उसके ऊपर मूर्तियां स्थापित करें।

2. देवी-देवताओं की मूर्ति की गलत दिशा
देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों को गलत दिशा में रखना आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। इसलिए, आपको यह ध्यान रखना होगा कि मूर्तियां केवल गणपति के दाईं ओर स्थापित की जाएं। इसके अलावा, देवी लक्ष्मी की मूर्ति में कमल पर आशीर्वाद मुद्रा में बैठी हुई माता को चित्रित किया जाना चाहिए। ऐसा न करने से आपके जीवन में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
3. दिवाली पर रंगोली बनाएं
दिवाली के दिन घर में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर को सजाते समय आप पहले छोटी सी रंगोली बनाकर उसमें दीपक का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और ख़ुशी ख़ुशी घर में आगमन करती है।
4. दिवाली पूजन के तुरंत बाद मूर्तियां न हटाएं
दिवाली पूजा पूरी होने के तुरंत बाद देवी-देवताओं की मूर्तियां न हटाएं। भले ही आपको पूजा के तुरंत बाद अपने घर के मंदिर या पूजा क्षेत्र को साफ करने की आदत है, लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि इससे देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाएंगी और आपको नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। दिवाली की पूजा करने के बाद दीपक, सजावट और मूर्तियों को वहां कुछ समय रहने दें।
5. दिवाली पूजा पर गलत पूजा सामग्री का उपयोग करना
दिवाली की पूजा में कोई भी गलत पूजा सामग्री का इस्तेमाल करने से बचें अन्यथा देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और परिणामस्वरूप घर में परेशानियां शुरू हो सकती हैं। साथ ही इससे पूजा सफल भी नहीं मानी जाती है इसलिए कभी भी टूटी हुई वस्तुएं जैसे टूटे हुए बर्तन और टूटी हुई मूर्तियों का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही कलश में हमेशा ताजा जल रखें और आम के पत्तों से सजाकर उसमें कलावा लपेट लें। पूजा के समय नारियल का मुख सामने की ओर होना चाहिए। इसके अलावा आप कलश में एक सिक्का भी रख सकते हैं।
अगर आप दिवाली पूजन के समय इन गलतियों से बचेंगे तो आपके घर में हमेशा धन और समृद्धि का वास रहेगा। साह ही देवी लक्ष्मी आपके घर में निवास करेंगी। आप सभी को शुभ दीपावली।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications