Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Ayodhya Ki Diwali: 24 लाख जगमगाते दीपकों से अयोध्या बनाएगा विश्व रिकॉर्ड
Ayodhya Ki Diwali: इस बार की अयोध्या में मनाई जाने वाली दिवाली पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बन गयी है। जगमगाता हुआ अयोध्या विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। 25 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक पूरी निष्ठां और समर्पण से कार्यरत हैं। लक्ष्य है 24 लाख दीयों से अयोध्या के घाटों को रौशन करना।
ऐसा अलौकिक नजारा कभी कभार ही देखने को मिलता है। यह अभियान अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि जनवरी 2024 में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। उससे पहले इस तरह का भव्य आयोजन उनके स्वागत की तैयारी के जैसा प्रतीत हो रहा है।

अयोध्या की श्री राम की पैडी में आने वाले सारे घाटों पर दीये जगमगायेंगे। इसकी व्यवस्था के लिए घाट प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। दीयों को सजाने और घाटों पर रखने का लगभग आधे से ज्यादा काम हो चुका है। दिवाली के दिन दीयों को जलाने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम द्वारा दियो की गिनती की जाएगी।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से घाटों पर स्वयंसेवकों और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए पहचान पत्र जारी किये गए हैं। आगामी दिवाली अयोध्या की जगमगाती दिवाली को देख अलौकिक आनंद उठाने की दिवाली होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications