Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जगन्नाथ पुरी मंदिर में जाने से पहले जान लें ये बातें, छोटी गलती भी आपकी पड़ सकती है भारी
पुरी के इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रहते हैं। इस मंदिर में भगवान की लकड़ी की मूर्तियां स्थापित की गई है, जो लकड़ी की मूर्तियों वाला देश का सबसे अलग और अनोखा मंदिर है। इस मंदिर से जुड़ी कई विशेषताएं है, जिस कारण दूर-दूर के राज्यों से भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन मंदिरों के नियमों की जानकारी न होने के कारण कई बार उन्हें समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके बताएंगे की जगन्नाथ पुरी मंदिर में क्या करें और क्या न करें।

जगन्नाथ पुरी मंदिर में क्या करें
1. मंदिर और इसकी परंपराओं के सम्मान के लिए महिला और पुरुष दोनों ही पंरपरिक कपड़े पहनें। जिसमें कंधे और घूटने दोनों ही ढके हो।
2. जगन्नाथ पुरी मंदिर परिसर में जाने से पहले सभी भक्त अपने जूते, सैंडल, चप्पल मंदिर परिसर के बाहर ही उतार दें।
3. मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए अनुशासन का पालन करें। मंदिर में प्रवेश करने या भगवान के दर्शन के दौरान अपना नंबर आने तक नियमों का पालन करें।
4. मंदिर परिसर में कोई भी कीमती सामान या बड़े बैग ले जाने से बचने की कोशिश करें। मंदिर में मौजूद लॉकर्स का इस्तमेाल करने या अपने गाड़ी या होटल के रूम में ही सामान छोड़कर आए।
5. मंदिर में भगवान जगन्नाथ के प्रति सम्मान जाहिर करें। उनकी प्रतिमा देखते ही उन्हें प्रणाम जरूर करें।
6. अगर आप मंदिर या उसकी गतिविधियों का समर्थन करना चाहते हैं, तो आप धन दान कर सकते हैं या मंदिर की रसोई में भी अपना योगदान दें सकते हैं।
7. मंदिर परिसर के अंदर एक शांत और सम्मानजनक व्यवहार बनाएं रखने में मदद करें। मंदिर परिसर में जोर से बात करने या बेवजह शोर मचाने से परहेज करें।
8. जगन्नाथ मंदिर परिसर के अंदर प्राचीन रीति-रिवाजों और प्रथाओं का सम्मान करें।
जगन्नाथ पुरी मंदिर में क्या न करें
1. जगन्नाथ पुरी मंदिर में गैर-हिंदुओं को आमतौर पर मुख्य मंदिर परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। इस नियम का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है और आप हिंदू नहीं हैं तो मंदिर के मुख्य परिसर में जाने से बचने की कोशिश करें।
2. मंदिर परिसर के अंदर मांसाहारी भोजन, शराब या कोई भी नशीला पदार्थ ले जाने या सेवन करना सख्त मना है। ऐसे में आप मंदिर परिसर में इन चीजों का सेवन करने, ले जाने या फिर खाकर जाने से बचें।
3. जब तक पुजारी या मंदिर के अधिकारियों द्वारा आपको परमिशन न मिले तब तक मंदिर के मुख्य देवताओं या किसी भी पवित्र चीजों को छुने से बचें।
4. मंदिर के अंदर तस्वीरें या वीडियो लेना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मंदिर प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें और अगर जरूरत हो तो प्रशासन की अनुमति लेने के बाद ही तस्वीर खींचे।
5. मंदिर परिसर में बिना अनुमति के कहीं भी कोई भी फूल, प्रसाद या कोई अन्य सामान न तो उठाने या फिर चढ़ाने से बचें।
6. मंदिर के अंदर देवताओं या किसी भी धार्मिक प्रतीकों पर उंगली या हाथ दिखाकर इशारा करना उस प्रतिमा का अपमान माना जाता है। इसलिए मुर्तियों या प्रतिमा की ओर कोई भी इशारा करने से बचें।
7. मंदिर के अंदर जूते, छाता, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैमरा और चमड़े की वस्तुएं ले जाना सख्त मना है।
8. मंदिर में जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। इसलिए जगन्नाथ मंदिर परिसर में जाने के लिए किसी को कोई पैसा देने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
