Latest Updates
-
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि
सावन के हर बुधवार करें गणेश जी की विशेष पूजा, हर मुश्किल होगी आसान
हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। सावन का महीना वैसे तो शिव जी को समर्पित है, लेकिन इस महीने में अन्य भी कई त्योहार आते हैं। शास्त्रों के अनुसार सावन में भगवान शिव के साथ गणेश भगवान की भी पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
सावन में गणेश भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों के जीवन से हर कष्ट दूर हो जाता है और उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में सावन महीने में पड़ने वाली चतुर्थी और चतुर्दशी की खास महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन महीने में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व क्या है?

शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय स्थान प्राप्त है। इतना ही नहीं गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव के साथ उनके पूरे परिवार को पूजनीय माना जाता है। मंगलवार को मां मगंल गौरी की पूजा का विशेष महत्व है तो वहीं बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है। गणेश जी को बुधवार का दिन बहुत प्रिय है। ऐसे में आप इस दिन गणेश भगवान के मंत्रों का जाप, विशेष पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
सावन में भगवान गणेश की पूजा विधि
- सावन के हर बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ सुथरे कपड़े पहन लें।
- अब घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। अगर आप चाहे तो अपने घर के मंदिर में गणपति गणेश जी की पूजा कर सकते हैं।
- अब भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं और फिर दूर्वा और शमी का पौधा भगवान गणेश को अर्पित करें।
- इस दिन भगवान गणेश को अक्षत जरूर चढ़ाएं। अक्षत चढ़ाते समय उसे थोड़ा सा पानी डालकर गीला कर लें।
- अंत में भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं।
- इसके बाद भगवान गणेश की कथा का पढ़े और आरती करें।
सावन में बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप
प्राण प्रतिष्ठा मंत्र -
अस्यैप्राणाः प्रतिष्ठन्तु अस्यै प्राणा क्षरन्तु च।
अस्यै देवत्वमर्चार्यम मामेहती च कश्चन।।
भगवान गणेश आवाहन मंत्र
गजाननं भूतगणादिसेवितम कपित्थजम्बू फल चारू भक्षणं।
उमासुतम शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम।।
आगच्छ भगवन्देव स्थाने चात्र स्थिरो भव।
यावत्पूजा करिष्यामि तावत्वं सन्निधौ भव।।
धन प्राप्ति मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
मनोकामना पूर्ति मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः
सावन महीने में किस-किस तारीख को है बुधवार
- सावन का पहला बुधवार - 5 जुलाई
- सावन का दूसरा बुधवार - 12 जुलाई
- सावन का तीसरा बुधवार - 19 जुलाई
- सावन का चौथा बुधवार - 26 जुलाई
- सावन का पांचवा बुधवार - 2 अगस्त
- सावन का छठा बुधवार - 9 अगस्त
- सावन का सातवां बुधवार - 16 अगस्त
- सावन का आठवां बुधवार - 23 अगस्त
- सावन का नौवां बुधवार - 30 अगस्त
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications