Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Basant Panchami 2023: परीक्षा में सफल होने के लिए मां सरस्वती की पूजा के साथ करें ये उपाय

हमारे देश में बसंत पंचमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भी की जाती है। इस साल 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। शास्त्रों के मुताबिक बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती अपने हाथों में पुस्तकें, वीणा, माला और सफेद कमल लेकर प्रकट हुई थी। इस कारण ये दिन मां सरस्वती के लिए समर्पित हैं। इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने के साथ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और किताबों की पूजा करते है। धर्म शास्त्रों के मुताबिक इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है। लेकिन यह दिन छात्रों के लिए बहुत खास होती है। बसंत पंचमी के दिन जो छात्र और छात्राएं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं और कुछ विशेष उपाय करते हैं, उन्हें परीक्षा में सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं परीक्षा में पास होने के लिए छात्र बसंत पंचमी के दिन क्या-क्या उपाय कर सकते हैं...
मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करें
बसंत पंचमी के दिन छात्र मां सरस्वती की पूजा-अर्चना जरूर करें। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा शुभ मुहूर्त पर ही करनी चाहिए। इस दिन आप पीले रंग के कपड़े ही पहने। अगर आपको अपनी परीक्षा में सफलता चाहिए तो विधि विधान से ही मां सरस्वती की पूजा करें। ऐसा करने से ज्ञान की देवी मां सरस्वती आपसे खुश रहेंगी, और आपको ज्ञान का आशीर्वाद देंगी। इतना ही नहीं मां की कृपा से आपके जीवन में सफलता का योग भी बनेगा।
पैन की पूजा करें
मां सरस्वती की पूजा करने के साथ आप पैन की भी पूजा करें। पैन की पूजा करने के लिए आप एक कलम लेकर उस पर हल्दी, चावल का कुमकुम लगाकर उसकी पूजा करें। बाद में बच्चे की परीक्षा के लिए उसी पैन का उपयोग करें। ऐसा करने से उन्हें पेपर में सफलता जरूर मिलेगी।
किताबों की भी पूजा करें
मां सरस्वती की पूजा के साथ आप किताबों की पूजा भी जरूर करें। शास्त्रों के मुताबिक छात्र इस दिन अपनी मां सरस्वती की पूजा करने के साथ अपनी बुक्स की भी पूजा करें। ऐसा करने से उन्हें लाभ मिलेगा और परीक्षा में भी सफलता मिलेगी।
किताबों का दान करें
अगर आपका बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहा है, तो बसंत पंचमी के दिन आप कोशिश करें की किसी गरीब बच्चे को अपने बच्चे के हाथों किताब कॉपी दान करवाएं। इतना ही नहीं अपने बच्चों को आप इस दिन कुछ ज्ञान की बातें भी सीखाएं, ताकि पढ़ाई को लेकर उन्हें प्रेरणा मिल सकें। अगर आप चाहे तो वेद शास्त्र भी अपने बच्चे के हाथों किसी पंडित को दान के रूप में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
