Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sakat Chauth 2023: सकट चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, भगवान गणेश हो सकते हैं नाराज

10 जनवरी 2023 यानि कल सकट चौथ है। इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखने के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन इस व्रत को किया जाता है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को रखने वाली महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं, और शाम को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही अपना उपवास खोलती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान गणेश खुश होते हैं, और व्रत रखने वाली महिलाओं की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। लेकिन इस व्रत को रखते समय महिलाओं को इसके सभी नियमों का पालन करना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं इस व्रत को करने के दौरान किन गलतियों को करने से आपको बचना चाहिए।
1. काले कपड़े पहनने से बचें
हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है। ऐसे में किसी भी शुभ कार्य या फिर पूजा-पाठ में काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज किया जाता है। सकट चौथ के दिन भी आप काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। खासकर अगर आप व्रत रख रही हैं। भगवान गणेश को पीला रंग बेहद पसंद है। इस दिन आप कोशिश करें की पीले रंग के कपड़े ही पहनें।
2. तुलसी की पत्तियों का न करें इस्तेमाल
हिंदू धर्म में तुलसी की पत्तियों का बहुत महत्व है। हर शुभ काम और पूजा-पाठ में तुलसी की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। लेकिन भगवान गणेश की पूजा में कभी भी तुलसी की पत्तियों का उपयोग नहीं किया जाता है। ऐसे में आप सकट चौथ के दिन तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करने से बचें। तुलसी की पत्तियों के स्थान पर आप दूर्व घास भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान गणेश की कृपा बनी रहेगी।
3. चूहे को न करें परेशान
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान गणेश का वाहन मूषक उन्हें बहुत प्रिय है। ऐसे में आप इस दिन चूहे को किसी भी तरह से परेशान न करें। अगर आपके घर में बहुत सारे चूहे हैं, तो उन्हें तंग करने के स्थान पर उन्हें पूजे। क्योंकि चूहों को परेशान करने से गणेश भगवान नराज हो सकते हैं ऐसा करने से गणेश भगवान आपसे नाराज हो सकते हैं।
4. चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना न खोले अपना व्रत
सकट चौथ व्रत में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत जरूरी होता है। महिलाओं को भगवान गणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही अपना व्रत खोलना चाहिए।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
