Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
सावन महीने में भूल से भी न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज
सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने को भक्ति, उपवास और आध्यात्मिकता के रूप में भी माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने में कई तरह के काम करने की पबंदी होती है, जबकि कुछ कामों को इस समय करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के महीने में क्या करना चाहिए और किन कामों को करने से परहेज करना चाहिए।

सावन के महीने में क्या करें -
1. व्रत रखें - कई लोग भगवान शिव की भक्ति के रूप में सावन महीने के दौरान सोमवार का व्रत रखते हैं। अगर आपको व्रत रखे का सही तरीका नहीं पता है तो आप किसी पुजारी से सलाह भी ले सकते हैं या फिर अपने परिवार के किसी बड़ी बुजुर्ग से भी व्र्त रखने की विधि जान सकते हैं।
2. पूजा-अर्चना करें - सावन महीने के दौरान शिव मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। आप शिवलिंग पर रुद्राभिषेक, अभिषेक या भगवान शिव की पूजा से जुड़े अन्य अनुष्ठान भी कर सकते हैं।
3. मंत्रों का करें जाप - सावन के महीने के दौरान भगवान शिव को समर्पित मंत्रों जैसे महा मृत्युंजय मंत्र या ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने से आध्यात्मिक लाभ मिलता है।
4. साफ-सफाई बनाए रखें - अपने आस-पास, खासकर वह क्षेत्र जहां आप पूजा करते हैं, साफ-सुथरा रखें। यह आपकी भक्ति की शुद्धता को दिखाता है और आपकी आध्यात्मिक प्रथाओं के लिए एक शांत वातावरण बनाने में मदद करता है।
सावन महीने में न करें ये काम -
1. नॉनवेज खाने से बचें - बहुत से लोग भगवान शिव के प्रति पवित्रता और सम्मान के संकेत के रूप में सावन के महीने में सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाते हैं, ऐसे में आप भी इस दौरान नॉनवेज खाना खाने से बचने की कोशिश करें।
2. नशीले पदार्थों का न करें सेवन - इस महीने के दौरान शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के इस्तेमाल से बचने की कोशिश करें। ऐसे करने से आपका शरीर और मन दोनों शुद्ध होता है।
3. नकारात्मक विचारों से बनाएं दूरी - सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने का की कोशिस करें और नकारात्मक विचारों या कार्यों को करने से बचें। इस महीने दूसरों के प्रति करुणा, क्षमा, दया की भावना अपने अंदर बनाए रखें।
4. पारंपरिक रीति-रिवाजों का न करें अपमान - अपने परिवार या समुदाय की परंपराओं के अनुसार सावन महीने से जुड़े रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों का सम्मान करें। इस महीने अपनाई जाने वाली सांस्कृतिक विरासत और प्रथाओं का का अच्छे से पालन करें।



Click it and Unblock the Notifications
